Vaibhav Suryavanshi Match Timing: वैभव सूर्यवंशी आज उड़ाएंगे चौके-छक्के, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव

Share to your loved once


नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी आज एक्शन में होंगे. 14 साल का यह स्टार बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तूफान मचाने उतरेगा. दरअसल, भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज अपना तीसरा ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप-बी का यह मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी. भारत ने अमेरिका को शिकस्त देकर टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की. बांग्लादेश के खिलाफ वैभव का बल्ला बोला था. ऐसे में आज एक बार फिर इस युवा स्टार से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने की फैंस को उम्मीद है. भारत और न्यूजीलैंड का मैच कितने बजे से शुरू होगा और कहां लाइव देख सकते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ गरजा था वैभव का बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 18 रन से जीत दर्ज की थी. गेंदबाजों के कमाल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग की. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका और फिर 72 रन की पारी खेली. उन्होंने 67 गेंदों में यह रन बनाए. वैभव की इस पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. टूर्नामेंट की शुरुआत में वैभव का बल्ला नहीं चला था, जब वह अमेरिका के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए थे. हालांकि, अब वैभव बांग्लादेश के मैच वाली लय को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगे.

वैभव सूर्यवंशी न्यूजलैंड के खिलाफ धमाल मचाने उतरेंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का यह मैच 24 जनवरी 2026 (आज) को खेला जाएगा. यह मुकाबला क्वीन स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच का टॉस कब होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच भारत में लाइव कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड U19 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर होगी. वहीं, मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिग्यान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.

न्यूजीलैंड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहित रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्जोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वाइट, ल्यूक हैरिसन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP