न तेल, न पानी… सिर्फ शुद्ध घी में पकता है यह ‘अट्ठे मटन’, जमशेदपुर में मची है लूट! जानें लोकेशन और कीमत
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर मिलने वाला ‘अट्ठे मटन’ इन दिनों नॉनवेज प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है. इस मटन की सबसे अनोखी खासियत यह है कि इसे तैयार करने में तेल या पानी का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि इसे शुद्ध घी में धीमी आंच पर करीब तीन घंटे तक पकाया जाता है. संचालक दीपक प्रसाद बताते हैं कि यह देवघर और दुमका की पारंपरिक रेसिपी है, जिसमें मटन प्याज के प्राकृतिक पानी और घी के मिश्रण में धीरे-धीरे सीझता है, जिससे इसका स्वाद काफी लजीज और सोंधा हो जाता है. यहां ₹150 में हाफ प्लेट और ₹300 में फुल प्लेट मटन उपलब्ध है, साथ ही चूसता और कलेजी के शौकीनों के लिए भी विशेष इंतजाम है. जायके की दीवानगी का आलम यह है कि लोग अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करते हैं और वीकेंड पर यहां लगभग 80 किलो तक मटन की खपत हो जाती है.
