Peanut Pak Recipe | How to make Peanut Pak at home | How to make nutritious sweet at home | मूंगफली पाक रेसिपी | घर पर कैसे बनाएं मूंगफली पाक

Share to your loved once


Last Updated:

Peanut Pak Mithai Recipe: मूंगफली पाक खासकर सर्दियों की पारंपरिक और पौष्टिक मिठाई है. घर पर बनाई जाने वाली यह मिठाई स्वादिष्ट, शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होती है. इसमें मूंगफली, मावा, घी और चीनी का मिश्रण होता है, जो शरीर को ऊर्जा और गर्माहट प्रदान करता है. मूंगफली प्रोटीन और अच्छे फैट का स्रोत है, जबकि मावा और घी हड्डियों को मजबूत करते हैं. इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं. घर पर बनाना आसान है और इसे त्योहारों या खास अवसरों पर भी परोसा जा सकता है.

मूंगफली पाक

मूंगफली पाक पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है. जब ठंड बढ़ती है, तब शरीर को ज्यादा ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है. ऐसे में मूंगफली पाक एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसमें मूंगफली, मावा, घी और चीनी जैसे पौष्टिक पदार्थ होते हैं, जो शरीर को अंदर से ताकत देते हैं. यह मिठाई स्वाद में मीठी, खुशबूदार और खाने में बेहद नरम होती है, इसलिए बच्चे और बड़े सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं.

मूंगफली पाक

घर पर बना मूंगफली पाक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शुद्ध और सेहतमंद भी होता है. बाजार की मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है, जबकि घर पर हम अपनी पसंद और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख सकते हैं. यह मिठाई त्योहारों, खास मौकों और मेहमानों के स्वागत के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है. मूंगफली पाक लंबे समय तक खराब नहीं होता और रोज़ थोड़ी-सी मात्रा में खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ठंड के मौसम में कमजोरी महसूस नहीं होती है.

मूंगफली पाक

गृहिणी शीला देवी के अनुसार मूंगफली पाक बनाना बेहद आसान है और यह स्वाद में जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही बनाने में मजेदार भी है. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में आधा किलो मूंगफली, आधा किलो चीनी, आधा किलो मावा, पानी (चीनी की मात्रा का आधा), आवश्यकतानुसार घी, इलायची पाउडर, केसर और कुछ बादाम शामिल हैं. इन सभी सामग्रियों को सही मात्रा में मिलाकर तैयार किया गया मूंगफली पाक स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है और त्योहारों या खास अवसरों पर इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूंगफली पाक

सबसे पहले मूंगफली को धीमी आंच पर भून लें. जब यह अच्छी तरह भुन जाए, तो इसे परात में निकालकर रगड़ें और छिलके अलग कर लें. अब मूंगफली को मिक्सर में दरदरा पीसकर अलग रख दें. दूसरी ओर, एक कढ़ाई में चीनी डालें और उसमें चीनी की आधी मात्रा जितना पानी मिलाएं. साथ में केसर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार करें. यह चाशनी मूंगफली पाक को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने में मदद करती है.

मूंगफली पाक

अब चाशनी में इलायची पाउडर और मावा डालकर अच्छे से चलाएं, ताकि मावा पूरी तरह मेल्ट हो जाए. इसके बाद ऊपर से थोड़ा घी डालें और पिसी हुई मूंगफली डाल दें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें, जब तक यह कढ़ाई न छोड़ने लगे. अब इस मिश्रण को घी लगे बर्तन में निकाल लें और समान रूप से फैला दें. ऊपर से कटे हुए बादाम डालें और हल्का दबा दें. इसे लगभग 6 घंटे के लिए जमने दें, फिर चाकू से मनचाहे आकार में काट लें.

मूंगफली पाक

मूंगफली पाक न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि ऊर्जा से भी भरपूर होती है. इसमें मूंगफली प्रोटीन और अच्छे फैट का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है. मावा और घी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं. यह मिठाई बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए लाभकारी है. स्वाद और पौष्टिकता का यह संगम इसे हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है.

homelifestyle

घर पर ऐसे आसानी से बनाएं मूंगफली पाक, बेहद सिंपल है रेसिपी, स्वाद भी लाजवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP