‘अब शिकायत नहीं करनी चाहिए’, एआर रहमान के बयान पर मुकेश ऋषि की दो टूक, बोले- हर किसी का बदलता है समय

Share to your loved once


Last Updated:

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब दिग्गज एक्टर मुकेश ऋषि ने अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने रहमान को नसीहत देते हुए कहा कि इंसान को अब शिकायत नहीं करनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि वक्त का पहिया हमेशा घूमता है और हर किसी का समय बदलता रहता है. रहमान के बयान के बाद जहां मनोरंजन और राजनीतिक जगत में हलचल मची है, वहीं मुकेश ऋषि की टिप्पणी ने सबका ध्यान खींच लिया है.

ख़बरें फटाफट

'अब शिकायत नहीं करनी चाहिए', एआर रहमान के बयान पर मुकेश ऋषि की दो टूकबॉलीवुड में कम काम मिलने का बयान देकर विवादों में घिरे एआर रहमान.

नई दिल्ली. ऑस्कर विनर कंजोपर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. उन्होंने हाल ही में कहा कि अब उन्हें बॉलीवुड में कम काम मिल रहा है. उनके इस बयान ने न केवल मनोरंजन जगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी बहस छेड़ दी है. इस गरमाते मुद्दे पर अब दिग्गज एक्टर मुकेश ऋषि ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एआर रहमान के बयान पर कहा कि हर किसी का समय बदलता रहता है और यह कोई बड़ी बात नहीं है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मुकेश ऋषि ने कहा, ‘एआर रहमान साहब ये नहीं सोच सकते हैं कि हम सब थ्रोआउट हो गए हैं. उन्हें ये सोचना चाहिए कि 8 साल में कितने टैलेंटेड लोग इंडस्ट्री में आ गए हैं. हो सकता है कि कोई आपको टैलेंटेड न लगे, लेकिन ऊपर वाले का प्यारा है, वो उसकी मदद करना चाहता है. नियम सभी के लिए एक हैं.’

हीरो अब कर रहे विलेन का काम

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं नहीं कह सकता कि मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है, फिल्में कम क्यों हो रही हैं. मैं खुद को उधर रख रहा हूं. अगर कोई मुझे देखेगा, तो कहेगा कि ये खुद को संभाल रहा है. ये बदलाव सभी के लिए हैं, फिर चाहे अभिनेता हो, या फिर म्यूजिक डायरेक्टर हो या कोई और. पहले जो हीरो थे, अब वे विलेन का काम कर रहे हैं, जो पहले हम किया करते थे.’

अब शिकायतें नहीं करनी चाहिए

मुकेश ऋषि ने याद दिलाया कि एआर रहमान ने 20-25 साल तक इंडस्ट्री में काम किया और हम सबने उनके गाने गुनगुनाए. हाल ही में भी उनका कोई गाना हिट हुआ था. उन्होंने कहा, ‘जब ऊपर वाले ने इतना दिया है, तो अब शिकायतें नहीं करनी चाहिए. अब तक आपको बहुत मिला है. अगर आप कहें कि इसलिए काम नहीं मिल रहा, तो ऐसा नहीं कहना चाहिए.’

कई बड़े अवॉर्ड जीत चुके हैं एआर रहमान

गौरतलब है कि एआर रहमान ने अपने करियर में कई बड़े पुरस्कार और सम्मान जीते. उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा ग्रेमी, बाफ्टा और कई अन्य पुरस्कार उनके नाम हैं. उन्होंने फिल्मों के अलावा व्यक्तिगत एल्बम और कई चैरिटी प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘अब शिकायत नहीं करनी चाहिए’, एआर रहमान के बयान पर मुकेश ऋषि की दो टूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP