IND vs NZ: 92 गेंद में 209 रन, ईशान-सूर्या के ‘विस्फोट’ से ध्वस्त हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने T20I में रचा इतिहास

Share to your loved once


Last Updated:

Team India World Record: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाज से सिर्फ 92 गेंदों में 209 रन का बड़ा लक्ष्य बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की. इस के साथ भारत 200 से ज्यादा रनों का टारगेट सबसे तेज हासिल करने वाली टीम बन गई है. भारत ने 28 गेंदें रहते यह रन चेज कम्प्लीट किया.

92 गेंद में 209 रन, ईशान-सूर्या के 'विस्फोट' से ध्वस्त हुआ वर्ल्ड रिकॉर्डईशान किशन ने खेली 76 रन की तूफानी पारी.

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाज से सिर्फ 92 गेंदों में 209 रन का बड़ा लक्ष्य बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की. इस के साथ भारत 200 से ज्यादा रनों का टारगेट सबसे तेज हासिल करने वाली टीम बन गई है. भारत ने 28 गेंदें रहते यह रन चेज कम्प्लीट किया. भारत टी-20 क्रिकेट में 200+ (200 से अधिक) रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने वाला फुल मेंबर देश बन गया है. भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच में 28 गेंदें शेष रहते 209 रन के टारगेट को हासिल किया.

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान है, जिसने साल 2025 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 24 गेंदें शेष रहते 205 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया था. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर चुकी है. भारत 200+ लक्ष्यों का सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाले देशों में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने अब तक 6 बार यह कारनामा किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 7 बार ऐसा कर चुका है. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका (5), पाकिस्तान (4) और इंग्लैंड (3) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

ईशान किशन ने खेली 76 रन की तूफानी पारी.

भारत ने इससे पहले, साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ, साल 2018 में 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया ने साल 2009 में श्रीलंका (207 रन), साल 2020 में न्यूजीलैंड (204 रन) और साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया (202 रन) के खिलाफ 200+ रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए. इस टीम के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला.

इसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया 6 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. शिवम दुबे ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

92 गेंद में 209 रन, ईशान-सूर्या के ‘विस्फोट’ से ध्वस्त हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP