Turning Point: भारतीय पारी का 9वां ओवर…जो बना टर्निंग पॉइंट, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ओवर में पलट दिया मैच
Last Updated:
Turning Point: कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 82 रन और इशान किशन के 76 रन की मदद से भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 16वें ओवर में ही सात विकेट से हरा दिया. सूर्यकुमार यादव के एक ओवर में बनाए गए 25 रन से मैच का पासा पलट गया.
सूर्यकुमार यादव ने फोक्स के एक ओवर में 25 रन बनाकर मैच का रुख मोड़ दिया. नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की विध्वंसक पारियों के दम पर भारत ने 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 28 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हरा दिया. बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन बना सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. सूर्यकुमार ने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी. इशान ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि दुबे ने 18 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और एक चौका जड़ा. सूर्यकुमार यादव ने एक ओवर में 25 रन बनाने के साथ मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत के पारी के आठवें ओवर में कुल 25 रन बनाए जिसमें चार चौके, एक छक्का, एक वाइड और आखिरी बॉल पर दो रन शामिल थे. भारत के लिए यही ओवर गेम चेंजर साबित हुआ. यहीं से भारतीय टीम को मोमेंटम मिला और भारत ने शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की ओर से यह ओवर जैक फोक्स डाल रहे थे.
सूर्यकुमार यादव ने फोक्स के एक ओवर में 25 रन बनाकर मैच का रुख मोड़ दिया.
As breathtaking as it can get 💥#TeamIndia sail over the finish line with 7⃣ wickets to spare in Raipur ⛵️With that, they lead the series 2⃣-0⃣ 👏