Suryakumar Yadav smashed fifty after 23 innings 468 days: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 23 पारी और 468 रन दिन के बाद अर्धशतकीय पारी खेली.

Share to your loved once


Last Updated:

Suryakumar Yadav smashed fifty: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 रनों की नाबाद पारी खेली. लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे सूर्यकुमार का टीम इंडिया के लिए 468 दिनों पार फिफ्टी लगाई है. आखिरी बार उन्होंने साल 2024 टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी.

23 पारी 468 दिन बाद चमके सूर्या , तूफानी फिफ्टी गेंदबाजों को दहलायासूर्यकुमार यादव ने 468 दिन बाद लगताया अर्धशतक

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का आखिरकार 468 दिनों का इंतजार खत्म हो गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या के बल्ले से 23 पारियों के बाद अर्धशतक आया. सूर्यकुमार यादव ने ये अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में लगाया. उनकी इस अर्धशतकीय पारी के दमपर टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में ही में 209 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी करते हुए सूर्या की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन 9वें ओवर में उन्होंने जेक फॉक्स के खिलाफ 25 रन बनाकर ऐसा गियर बदला कि मैच को एकतरफा बना दिया. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए 82 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 37 गेंद का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 4 भी शामिल रहे.

ईशान किशन ने भी ठोकी फिफ्टी

कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने भी 76 रनों की आक्रामक पारी खेली. सूर्या और ईशान के इस दमदार बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया. बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन बना सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

सूर्यकुमार ने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए ईशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी. ईशान ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि दुबे ने 18 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और एक चौका जड़ा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

23 पारी 468 दिन बाद चमके सूर्या , तूफानी फिफ्टी गेंदबाजों को दहलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP