aaj ka Mesh rashifal 24 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 24 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 January 2026 : आज शिशिर ऋतु, माष माघ और तिथि षष्ठी है. नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है. शुभ मुहूर्त 12.11 मिनट से 12.54 मिनट तक रहेगा. राहुकाल 9.53 से 11.13 तक है. इसमें कोई भी शुभ काम न करें. आज पूर्व दिशा में जाना खतरनाक हो सकता है. धन लाभ के जबरदस्त संकेत हैं. खर्च पर काबू रखें. नौकरी के लिए दिन अच्छा है. वेतन, इंक्रीमेंट और इंसेंटिव से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी. कोई भी ऐसा निर्णय तत्काल नहीं लें, जिससे कोई समस्या खड़ी हो जाए. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. शुभ समाचार मिल सकते हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 January 2026 (मेष राशिफल) मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा. ग्रहों का प्रभाव लाभ पहुंचाएगा. व्यवसाय में वृद्धि के साथ ही नौकरी में भी इंक्रीमेंट और इंसेंटिव मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन गले और दांत से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. प्रेम में मिठास रखने से प्यार बढ़ेगा. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि षष्ठी है. नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.13 मिनट पर और सूर्यास्त 5.53 शायकाल पर होगा. शुभ (अभिजीत मुहूर्त) 12.11 मिनट से लेकर 12.54 मिनट तक रहेगा. इसमें किए गए काम का लाभ लंबे समय तक मिलता है. राहुकाल 9.53 से 11.13 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभकाम नहीं होता है. दिशाशूल पूर्व दिशा में है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा द्वितीय भाव में होंगे. ये धन में वृद्धि, वाणी में मधुरता और परिवार में शांति और सौहार्द लाएगा. सूर्य कुंभ राशि में रहकर लाभ और प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे. आज का दिन धन का आगमन चारों तरफ से होगा. पारिवारिक निर्णय लेने में कठिनाई नहीं होगी. कोई भी ऐसा निर्णय तत्काल नहीं लें, जिससे कोई समस्या खड़ी हो जाए. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आज धनलाभ के जबरदस्त संकेत है. पारिवारिक और बच्चों से जुड़े हुए निर्णय ले सकते हैं. खर्च नियंत्रण में रखें. नौकरी के लिए दिन अच्छा है. वेतन, इंक्रीमेंट और इंसेंटिव से जुड़ी हुई बात आगे बढ़ेगी.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक मेष राशि के प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. मीठी वाणी से रिश्तों में मधुरता आएगी. पार्टनर और परिवार के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं, जिससे सभी खुश महसूस करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए परिवार की ओर से तय किए गए रिश्ते पर मुहर लग सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. शुभ समाचार मिल सकते हैं. घर के बड़े निर्णय में आपकी बातों को ध्यान में रखा जाएगा.

सारे विकार होंगे दूर

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 2 और भाग्यांक 6 है. शुभ रंग क्रीमी और सफेद होगा. इनका उपयोग करने से आपको लाभ मिलेगा. आज उपाय के तौर पर माता लक्ष्मी को खीर और मिठाई अर्पित करें. ओम श्री महालक्ष्मिये नम : का 11 या 108 बार जाप करें. किसी कन्या को सफेद वस्त्र और मिठाई का दान करने से आपको आर्थिक लाभ होगा. सुख और शांति आएगी. सारे विकार दूर होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि की आज बल्ले-बल्ले! रिश्तों पर लगेगी मुहर, चारों तरफ से आएगा पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP