| Tula Rashifal | Aaj Ka Tula Rashifal | Horoscope Today |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 24 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभल-संभल कर चलने का है. चंद्रमा आज भी आपके छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और विशेष बात यह है कि आज शनिवार होने के कारण चंद्रमा के साथ स्वयं शनि देव की युति बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभल-संभल कर चलने का है. चंद्रमा आज भी आपके छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और विशेष बात यह है कि आज शनिवार होने के कारण चंद्रमा के साथ स्वयं शनि देव की युति बनी हुई है. ज्योतिष में इसे विष योग कहा जाता है और जब यह योग शनिवार के दिन बनता है, तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में आज का दिन लापरवाही के लिए नहीं, बल्कि सजगता और अनुशासन के लिए है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार छठा भाव रोग और ऋण का होता है, इसलिए आज आपकी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर रह सकती है. पुराने रोग, खासकर कमर, घुटनों या पैरों से जुड़ा दर्द उभर सकता है. सर्दी-जुकाम या बदन में जकड़न भी परेशान कर सकती है. दवाइयों और खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. आज हल्का, सुपाच्य भोजन लें और पर्याप्त आराम करें.

इस कारण से रहेगा तनाव
मानसिक रूप से आज बेवजह की सुस्ती और तनाव महसूस हो सकता है. काम करने की इच्छा तो रहेगी, लेकिन शरीर और मन दोनों पूरा साथ नहीं देंगे. कल करेंगे वाली आदत आज आप पर हावी हो सकती है, जिससे काम टलते चले जाएं. कोशिश करें कि छोटे-छोटे कार्यों को तुरंत पूरा करें, ताकि मन पर बोझ न बढ़े.

लोगों से अपेक्षा कम रखें
लव लाइफ में आज संयम जरूरी है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को तूल न दें. शनि का प्रभाव रिश्तों में थोड़ी ठंडक और रुकावट ला सकता है, इसलिए आज भावनात्मक प्रदर्शन की अपेक्षा कम रखें और व्यवहार में परिपक्वता दिखाएं.

तुला राशि का आज का महाउपाय
आज शनिवार है और विष योग बना हुआ है, इसलिए शनि देव को शांत करना अत्यंत आवश्यक है. एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को शनि मंदिर में दान करें या पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें. यह उपाय शारीरिक कष्टों को कम करेगा और दुर्घटनाओं से रक्षा करेगा.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

Tula Rashi : शनि-चंद्रमा का विष योग, आज रहें एकदम सावधान, शनिदेव को करें शांत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP