IND vs NZ Ishan Kishan statement after fifty vs NZ: ईशान किशन ने दूसरे टी20 में फिफ्टी के बाद कहा कि कभी-कभी आपको खुद के सवालों का जवाब देने के लिए भी ऐसी पारी खेलनी होती है.

Share to your loved once


Last Updated:

Ishan Kishan statement: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शुरुआती झटके के बाद तीसरे नंबर के बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया में वापसी के बाद ईशान किशन का ये पहला अर्धशतक है. इस दमदार पारी के बाद ईशान किशन ने कहा कि कभी-कभी आपको अपने ही सवालों का जवाब देना होता है, जो मैंने आज किया है.

खुद को जवाब देना था... तूफानी फिफ्टी के बाद ईशान किशन ने बयां किया अपना दर्दईशान किशन ने दूसरे टी20 में खेली अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रनों की तूफानी पारी खेली. ईशान किशन ने ये पारी तब खेली जब टीम इंडिया ने छह रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे. इस दमदार पारी के बाद ईशान किशन ने कहा कि कई बार आपको खुद को जवाब देना होता है कि आप देश का प्रतिनिधित्व करने के लायक है या नहीं. ईशान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (37 गेंद में नाबाद 82 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए महज 49 गेंद में 122 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने जीत के लिए मिले 209 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर महत 15.2 ओवर में हासिल कर लिया.

ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘आज मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि मुझे क्या करना है. मैं खुद को सही मानसिक स्थिति में रखना है. जब आपको महसूस होता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस गेंद को देखना और धैर्य के साथ खेलना होता है. उन्होंने कहा, ‘‘208 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना बेहद जरूरी था, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहा था.’’

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद हुई ईशान की वापसी

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले इस बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं बस रन बनाना चाहता था. कभी-कभी आप यह खुद के लिए करते हैं, अपने ही सवालों के जवाब पाने के लिए कि क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक है या नहीं. वहां (घरेलू क्रिकेट) से जो आत्मविश्वास मिला, उसे यहां लेकर आया और यह मेरे लिए अच्छा दिन साबित हुआ.’’

टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद से सिर्फ एक सवाल पूछा था कि क्या मैं फिर से यह कर सकता हूं या नहीं? और जवाब यही था कि मैं पारी संभाल सकता हूं और रन बना सकता हूं. आउट भी हुआ तो बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

खुद को जवाब देना था… तूफानी फिफ्टी के बाद ईशान किशन ने बयां किया अपना दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP