IND vs NZ 2nd T20 Highlights: सूर्या और इशान की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, 16वें ओवर में मेहमानों का किया काम तमाम
Last Updated:
IND vs NZ 2nd T20 Highlights: सूर्यकुमार यादव के नाबाद 82 रन और इशान किशन के 76 रन की मदद से भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत से भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे हो …और पढ़ें
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 मैच
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी और इशान किशन की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने 209 रन का लक्ष्य 3 विकेट के नुकसान पर 15.2 ओवर में हासिल कर लिया. भारत की बढ़त 2-0 हो गई है.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
संजू सैमसन शीर्ष क्रम में अपनी अहम जगह पक्की करने की कोशिश में हैं वहीं ईशान किशन सीमित मौकों का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे. अपनी गलती के बिना ही प्लेइंग इलेवन में अक्सर अंदर-बाहर होते रहने वाले सैमसन अब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले लंबे समय तक खेलने के लिए तैयार हैं.
सीरीज के पहले मैच में सस्ते में विकेट गंवाने के बाद सैमसन अपने उन विविध शॉट्स का प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिनकी बदौलत उन्होंने टी20 फॉर्मेट में तीन शतक बनाए हैं. टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित करने की जरूरत वाले एक और बल्लेबाज हैं ईशान किशन, जिन्हें विश्व कप टीम में अप्रत्याशित रूप से शामिल किया गया था और बुधवार रात नागपुर में श्रेयस अय्यर से पहले खिलाया गया था. ईशान किशन भी इसी निडर रवैये को जारी रखेंगे और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करेंगे.
भारत की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड कीर संभावित एकादश: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 23, 202622:33 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: भारत ने दूसरा टी20 जीता, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: भारत ने दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव अैर इशान किशन का अहम रोल रहा. सूर्या ने नाबाद 82 रन की पारी खेली वहीं इशान ने 76 रन बनाए. भारत ने 209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में हसिल कर लिया.
January 23, 202622:08 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: सूर्यकुमार यादव ने 23 पारी 468 दिन के बाद हाफ सेंचुरी जड़ी है. उन्होंने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. टी20 विश्व कप से पहले भारतीय कप्तान का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी खबर है.
January 23, 202621:56 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: इशान किशन 76 रन बनाकर आउट
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: इशान किशन 76 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ईश सोढ़ी की गेंद पर मैट हेनरी ने आउट किया. इशान ने 32 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के जड़े.
January 23, 202621:37 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: इशान किशन का 21 गेंदों पर अर्धशतक
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: इशान किशन 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर उनका साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव दे रहे हैं. इशान भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच में भारत की ओर से सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए.
January 23, 202621:32 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार, इशान-सूर्या पर दारोमदार
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 5 ओवर में 54 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन पर भारत का दारोमदार है. टीम इंडिया 209 रन का पीछा कर रही है. इशान और सूर्या 28 गेंदों पर 50 रन जोड़ चुके हैं.
January 23, 202621:25 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: इशान-सूर्या की जोड़ी मोर्चे पर, भारत को बड़ी साझेदारी की तलाश
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: भारत ने जल्दी जल्दी अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए. जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. इशान अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए हैं. भारत को बड़ी साझेदारी की तलाश है.
January 23, 202621:14 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: संजू के बाद अभिषेक ने भी गंवाया विकेट, भारत को डबल झटका
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: भारतीय टीम ने छह रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन के बाद अभिषेक शर्मा भी जल्दी पवेलियन लौट गए. संजू ने पांच गेंदों पर छह रन बनाए. उन्हें मैट हेनरी ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया. इसके बाद अभिषेक शर्मा को जैकब डफी ने आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके.
January 23, 202621:07 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू- अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. ओपनिंग में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी है. टीम इंडिया के सामने 209 रन का लक्ष्य है.
January 23, 202621:02 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: न्यूजीलैंड को मिला 209 रनों का लक्ष्य
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. इसके अलावा डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने भी 19-19 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली.
January 23, 202620:35 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने मार्क चापमैन को किया आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मार्क चापमैन के रूप में हार्दिक पांड्या ने अपना पहला विकेट हासिल किया है. मार्क चापमैन 10 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 161 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया है.
January 23, 202620:14 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: फिफ्टी से चूके रचिन रविंद्र
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र अपनी फिफ्टी से चूक गए हैं. रचिन को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. रचिन 26 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कीवी टीम ने 129 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है.
January 23, 202620:09 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हो गए. डेरिल मिचेल को शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया. इस तरह टीम इंडिया को 124 रन के स्कोर पर चौथी सफलता मिली है.
January 23, 202619:49 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट
दूसरे टी20 में तूफानी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 98 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर कीवी टीम को तीसरा झटका दिया है. शानदार फॉर्म में चल रहे फिलिप्स 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए.
January 23, 202619:27 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: वरुण की गेंद पर ईशान का बेहतरीन कैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने दमदार वापसी की है. टीम इंडिया के लिए पांचवां ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन ने टिम सीफर्ट का कैच लपका.
January 23, 202619:21 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में लिया विकेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की थी, लेकिन हर्षित राणा ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है.
January 23, 202619:04 IST
IND vs NZ 2nd T20 Live Score: चौके के साथ खुला न्यूजीलैंड का खाता
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर करने आए हैं. कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने चौके के साथ अपना खाता खोला है.
January 23, 202618:44 IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20, लाइव स्कोर: मैं पहले गेंदबाजी करना चाहता था: सैंटनर
IND vs NZ 2nd T20 Live Cricket Score And Updates: भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. मुझे लगता है कि मैदान पहले से ही गीला है. मुझे नहीं लगता कि इससे स्थिति और बेहतर होगी. जब भी आप किसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलते हैं, तो आपको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है, और हमने सीखा भी. जाहिर है, पूरी पारी के दौरान जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वे काफी आक्रामक थे. इसलिए गेंदबाजी के मामले में अब हमें यह पता चल गया है. हमें अपनी योजनाओं को थोड़ा और स्पष्ट करना होगा और उन पर थोड़ा और दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी. हमने तीन बदलाव किए हैं . रॉबर्टसन की जगह सीफर्ट, क्रिश्चियन क्लार्क बाहर, जैक फाउल्क्स अंदर और जैमीसन की जगह मैट हेनरी को टीम में शामिल किया है.
January 23, 202618:41 IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20, लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ 2nd T20 Live Cricket Score And Updates: न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 23, 202618:40 IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20, लाइव स्कोर: भारत का प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ 2nd T20 Live Cricket Score And Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
January 23, 202618:38 IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20, लाइव स्कोर: अक्षर-बुमराह बाहर, हर्षित और कुलदीप को मौका
IND vs NZ 2nd T20 Live Cricket Score And Updates: अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला है. अक्षर चोटिल हैं जबकि बुमराह को आराम दिया गया है.