Food | Recipe – News18 हिंदी

Share to your loved once


Last Updated:

Bharatpur Famous Sweet : भरतपुर की गाजर पाक सर्दियों में नई मंडी, गांधी चौक, जवाहर चौक पर लोकप्रिय है. देसी घी, दूध, मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों के लिए मशहूर है. सेहत के लिहाज से यह काफी फायदेमंद मानी जाती है. भरतपुर की यह पारंपरिक और लोकप्रिय मिठाई गाजर पाक की जो सर्दियों में सबसे अधिक पसंद की जाती है.

news 18

सर्दियों के मौसम में भरतपुर के बाजारों में एक खास देसी मिठाई की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है. यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है. बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.हम बात कर रहे हैं. भरतपुर की पारंपरिक और लोकप्रिय मिठाई गाजर पाक की जो सर्दियों में सबसे अधिक पसंद की जाती है. भरतपुर के स्थानीय बाजारों जैसे कि नई मंडी, गांधी चौक,और जवाहर चौक पर इन दिनों गाजर पाक की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिलता हैं.

news 18

सुबह ही हलवाई गाजर पाक बनाने में जुट जाते हैं. क्योंकि इसकी तैयारी में काफी मेहनत और समय लगता है. ताज़ी देसी गाजर को पहले अच्छी तरह धोकर कद्दूकस किया जाता है. फिर धीमी आंच पर शुद्ध देसी घी में पकाया जाता है. इसके बाद इसमें दूध, मावा शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं. जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

news 18

स्थानीय हलवाइयों का कहना है कि गाजर पाक को तैयार होने में कई घंटे लग जाते हैं. इसे पूरी तरह देसी तरीके से बनाया जाता है. जिसमें किसी भी तरह के केमिकल या मिलावट का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यही वजह है कि लोग इस मिठाई को न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी पसंद करते हैं. गाजर पाक सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने इम्युनिटी मजबूत करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक मानी जाती है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

वहीं देसी घी और ड्राई फ्रूट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. डॉक्टर भी सर्दियों में सीमित मात्रा में गाजर से बनी मिठाइयों को लाभकारी बताते हैं.ग्राहकों का कहना है कि भरतपुर का गाजर पाक अपने खास स्वाद और शुद्धता के कारण आसपास के जिलों तक मशहूर है. कई लोग इसे अपने रिश्तेदारों के लिए खास तौर पर पैक कराकर ले जाते हैं.

news 18

हालांकि यह मिठाई सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही उपलब्ध होती है. क्योंकि गाजर और ठंडा मौसम दोनों इसके लिए जरूरी होते हैं. सर्दियों में भरतपुर की पहचान बन चुका गाजर पाक न केवल एक मिठाई है बल्कि यहां की लोकल संस्कृति और देसी स्वाद की मिठास को भी दर्शाता है. जो लोगों को काफी अधिक पसंद आता है.

homelifestyle

भरतपुर की गलियों से उठती इस देसी मिठाई की खुशबू, स्वाद के सभी हैं दीवाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP