23 प्रवेश द्वार, 25 स्टेज और 12 सेल्फी पॉइंट, बरसाना होली का मेगा ब्लूप्रिंट, जानें सब कुछ
Mathura Latest News : मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव 2026 को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. लड्डू होली और लठामार होली को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अहम निर्देश दिए गए हैं.