Shubman Gill vs Saurashtra: ‘भूत बाधा’ से परेशान शुभमन! कौन है ये गुमनाम स्पिनर जिसने दोनों पारियों में किया गिल का शिकार

Share to your loved once


Last Updated:

Shubman Gill vs Saurashtra: सौराष्ट्र ने पंजाब को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में 194 रन के विशाल अंतर से हरा दिया. नेशनल ड्यूटी से रीलिज किए जाने के बाद अपने घरेलू टीम पंजाब के लिए खेल रहे शुभमन गिल दोनों पारियों में सस्ते में निपट गए. भारतीय कप्तान अपनी घरेलू टीम को जीत नहीं दिला पाए.

'भूत बाधा' से परेशान गिल! कौन है ये स्पिनर जिसने दोनों पारियों में किया शिकारपार्थ भुत ने शुभमन गिल को दोनों पारियों में आउट किया

राजकोट: पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे शुभमन गिल सौराष्ट्र के खिलाफ दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे. पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए गिल दूसरी पारी में 32 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए. नतीजतन पंजाब 194 रन के विशाल अंतर से मैच गंवा बैठा. दिलचस्प बात है कि दोनों ही पारी में शुभमन गिल को स्पिनर पार्थ भुत ने ही आउट किया. पहली पारी में गिल अपनी दूसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे तो दूसरी पारी में भी उसी अंदाज में अपना विकेट गंवाया.

कौन हैं पार्थ भुत, जिसने दो बार गिल को निपटाया?
पार्थ रमेशभाई भुत का जन्म चार अगस्त 1997 को गुजरात के सूरत में हुआ था. स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स पार्थ भुत दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. 21 प्रथम श्रेणी मैच में उनके नाम 66 विकेट दर्ज हैं. 18 लिस्ट-ए मैच में उन्होंने 20 शिकार किए. 10 टी-20 में उन्होंने आठ विकेट लिए हैं.

194 रन के अंतर से हारा पंजाब
निरंजन शाह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए सौराष्ट्र एक रैंक टर्नर पिच पर 172 रन ही बना पाई, लेकिन जवाब में पंजाब की बैटिंग तो और खराब रही. सिर्फ 139 रन पर टीम ढेर हो गई. दूसरी पारी में 286 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद सौराष्ट्र ने पंजाब के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा था. मगर पंजाब 125 रन पर ही सिमट गई और 194 रन से मुकाबला गंवा बैठा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

‘भूत बाधा’ से परेशान गिल! कौन है ये स्पिनर जिसने दोनों पारियों में किया शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP