surya dev mangal budh and shukra grah Transit In Shravana Nakshatra lucky for kark tula kumbh and these five zodiac signs | राशि के बाद श्रवण नक्षत्र में लगेगी सूर्य, मंगल समेत चार ग्रहों की चौकड़ी, कुंभ समेत इन 6 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र की समय-समय पर स्थिति बदलती रहती है और उसका प्रभाव देश दुनिया समेत सभी राशियों पर देखने को मिलता है. फिलहाल मकर राशि में सूर्य, मंगल समेत कई बड़े ग्रह विराजमान हैं लेकिन अब श्रवण नक्षत्र में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह की चौकड़ी लगने वाली है. दरअसल शुक्र और बुध ग्रह पहले से ही इस नक्षत्र में विराजमान है. अब 24 जनवरी को सूर्य तो 28 को मंगल भी इस नक्षत्र में पहुंचने वाले हैं. इस तरह अब राशि के बाद श्रवण नक्षत्र में चार ग्रहों की चौकड़ी लगने वाली है, जिसका प्रभाव देश दुनिया समेत 12 राशियों पर पड़ने वाला है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको श्रवण नक्षत्र में चार ग्रहों की चौकड़ी का फायदा मिलने वाला है. आइए जानते हैं ग्रहों की चौकड़ी का किन किन राशियों को लाभ मिलेगा…
ग्रहों की चौकड़ी का वृषभ राशि पर प्रभाव
श्रवण नक्षत्र में सूर्य, मंगल, बुध समेत चार ग्रहों की चौकड़ी का फायदा वृषभ राशि वालों को मिलने वाला है. ग्रहों की इस युति से वृषभ राशि वालों की संवाद क्षमता काफी प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप कई लोगों से अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. अगर जीवनसाथी के साथ भी मतभेद चल रहे हैं तो वह धीरे धीरे खत्म हो जाएंगे और चीजें आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी.
ग्रहों की चौकड़ी का कर्क राशि पर प्रभाव
श्रवण नक्षत्र में शुक्र, मंगल समेत चार ग्रहों की चौकड़ी का लाभ कर्क राशि वालों की भी मिलेगा. इस दौरान आपके अधूरे कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे और कईयों को अपना सपना पूरा करने का मौका मिलेगा. अगर आप अकाउंटिंग, फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रोफेशनल जीवन में तरक्की देखने को मिलेगी. वहीं जो लोग काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, इस अवधि में उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे, जिससे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
ग्रहों की चौकड़ी का तुला राशि पर प्रभाव
श्रवण नक्षत्र में बुध, सूर्य समेत चार ग्रहों की चौकड़ी से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे. आपके जो भी कार्य काफी समय से अटके हुए थे, वे इस अवधि में पूरे हो जाएंगे और कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार आएगा और हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा.
ग्रहों की चौकड़ी का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
श्रवण नक्षत्र में बुध, शुक्र समेत चार ग्रहों की चौकड़ी से वृश्चिक राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी आएगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस समय अपने सपनों की नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है. अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे और माताजी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
ग्रहों की चौकड़ी का कुंभ राशि पर प्रभाव
श्रवण नक्षत्र में सूर्य, शुक्र समेत चार ग्रहों की चौकड़ी से कुंभ राशि वालों के कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होगी. आप कुछ अचानक बदलाव भी महसूस कर सकते हैं या अपनी मेहनत से किसी प्रतिकूल स्थिति को अपने पक्ष में बदल सकते हैं. अगर आप अपने लक्ष्यों पर पूरी एकाग्रता से काम करेंगे और कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने जीवन में कुछ बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फैसले ले पाएंगे. ये फैसले आपकी पहचान, सार्वजनिक छवि और पेशेवर जीवन पर सीधा असर डालेंगे, खासकर उन छात्रों के लिए जो नौकरी की तलाश में हैं या प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं.