Border 2 Live: बॉर्डर 2 नहीं आ रही सबको पसंद, मिल रहे मिक्स रिव्यू, कोई बोला-घिसी-पिटी कहानी, कोई बोरिंग

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 Live Updates: 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज यानी 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज रहा और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी धमाकेदार रही. दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब है, लेकिन फिल्म देखने वालों की भीड़ सिनेमाघरों में देखी जा रही है.

Border 2 Live: बॉर्डर 2 नहीं आ रही सबको पसंद, कोई बोला- घिसी-पिटी, कोई बोरिंग‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है.

नई दिल्ली. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ गया, जब सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो गई. सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म 1997 की आइकॉनिक सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली थी. निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की बहादुरी, जज्बे और बलिदान की कहानी दिखाई गई है. 70 एमएम फॉर्मेट में रिलीज हुई यह फिल्म भव्य स्केल और देशभक्ति की भावना से भरपूर बताई जा रही है.

रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. टिकट बिक्री की रफ्तार लगभग 50 टिकट प्रति मिनट रही, जिससे इसने पहले के बॉक्स ऑफिस चैंपियन ‘धुरंधर’ के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. एक्सपर्ट्स कि मानें फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है, जबकि एक्सटेंडेड वीकेंड में इसकी कमाई 125 करोड़ रुपये के पार जा सकती है.

हर किसी को पसंद नहीं आई फिल्म

जहां कई लोगों ने बॉर्डर 2 की तारीफ की, वहीं सब खुश नहीं दिखे. कुछ दर्शक निराश हुए. सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू आ रहे हैं. एक ने फिल्म को बकवास बताते हुए 5 में से 2 रेटिंग दी. एक यूजर ने लिखा- ‘बिल्कुल बोरिंग फिल्म, देशभक्ति पर वही घिसी-पिटी कहानी, देखने के लिए कुछ भी नया नहीं.’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP