Abhimanyu Eashwaran run out: ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा! अभिमन्यु ईश्वरन को पानी पीने के चक्कर में लौटना पड़ा पवेलियन, 28वें शतक से चूके

Share to your loved once


Last Updated:

Abhimanyu Eashwaran bizzare run out in ranji trophy: बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन रणजी ट्रॉफी मैच में सर्विसेज टीम के खिलाफ अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट होने के चलते सुर्खियों में आ गए. ड्रिंक्स के लिए उन्होंने क्रीज छोड़ दी, बाद में पता चला कि उन्हें पवेलियन लौटना पड़ेगा, क्योंकि वह रनआउट हो गए हैं. ईश्वरन 81 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. चलिए आपको बताते हैं आखिर हुआ क्या.

ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा! अभिमन्यु ईश्वरन को पानी पीने के चक्कर में लौटना पड़ाअभिमन्यु ईश्वरन अजीबो-गरीब तरीके से हुए आउट

नई दिल्ली. आपने इंटरनेशनल या घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज को कई तरह से रन आउट होते देखा होगा, लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अभिमन्यु ईश्वरन कुछ इस तरीके से रनआउट हुए, जो शायद ही कभी किसी ने देखा हो. बंगाल की कप्तानी संभाल रहे अभिमन्यु के साथ सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में ऐसा हुआ. उनके पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28वां सैकड़ा ठोकने का मौका था, लेकिन 81 रन पर उनकी पारी एक अजीबो-गरीब तरीके से रनआउट होने के चलते खत्म हो गई. ईश्वरन जिस तरह आउट हुए, बाद में उन्होंने इसे अपनी गलती माना.

दरअसल, पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिमन्यु रन आउट हुए. सर्विसेज के तेज गेंदबाज आदित्य कुमार ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे सुदीप चटर्जी ने सीधे गेंदबाज की तरह ही खेला. इसी बीच नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अभिमन्यु ईश्वरन को लगा कि ओवर खत्म हो गया है और ड्रिंक्स ब्रेक का इशारा हो चुका है. इसी वजह से क्रीज से बाहर आकर ड्रिंक्स के लिए आगे बढ़ने लगे. उन्होंने रन लेने की कोशिश भी नहीं की और न ही किसी तरह का फायदा उठाना चाहा, लेकिन गेंद अभी डेड घोषित नहीं हुई थी. आदित्य कुमार के फॉलो-थ्रू के दौरान गेंद उनकी उंगलियों को छूती हुई नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से जा टकराई. उस समय ईश्वरन क्रीज से बाहर ही थे.

अभिमन्यु ईश्वरन अजीबो-गरीब तरीके से हुए आउट

जब गेंद स्टंप्स से जा लगी तो गेंदबाज को लगा कि अभिमन्यु क्रीज से बाहर हैं और उन्होंने टीम के साथ तुरंत अपील कर दी. मैदान पर मौजूद अंपायरों ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पुष्टि की कि स्टंप्स से गेंद टकराते समय अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज के बाहर थे, जिससे उन्हें आउट करार दिया गया. इससे उन्होंने अपना 28वें फर्स्ट क्लास शतक बनाने का मौका भी गंवा दिया. ईश्वरन अच्छी स्थिति में दिख रहे थे और अपनी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में बदलने वाले थे. वह शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे.

ईश्वरन ने गलती मानी
दिन का खेल खत्म होने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन ने इसे अपनी गलती माना. उन्होंने कहा कि यह चूक पूरी तरह उनकी अपनी थी और इसमें ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ जैसी किसी बहस की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘जो गलती मुझसे हुई, उसने मुझे भी चौंका दिया. इसमें मुझे वापस बुलाने का कोई सवाल ही नहीं था, क्योंकि यह पूरी तरह मेरी गलती थी.’ ईश्वरन ने आगे बताया कि उन्हें लगा था कि गेंदबाज ने गेंद पकड़ ली है और ड्रिंक्स ब्रेक होने वाला है, इसलिए बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ता देखकर वह भी बिना सोचे समझे क्रीज से बाहर आ गए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा! अभिमन्यु ईश्वरन को पानी पीने के चक्कर में लौटना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP