कैसे यह बर्फबारी है पहाड़ों के लिए संजीवनी? देखिए वीडियो

Share to your loved once


homevideos

कैसे यह बर्फबारी है पहाड़ों के लिए संजीवनी? देखिए वीडियो

X

title=

कैसे यह बर्फबारी है पहाड़ों के लिए संजीवनी? देखिए वीडियो

 

arw img

Why Kashmir Snowfall is Inportant: कश्मीर घाटी में जारी भारी बर्फबारी को पहाड़ों के लिए संजीवनी माना जा रहा है. गुलमार्ग में दो से तीन फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है. वहीं पहलगाम, गुरेज और नॉर्थ कश्मीर के कई इलाकों में दो से चार फीट तक रिकॉर्ड स्नोफॉल दर्ज किया गया है. खास बात यह है कि इस सीजन में पहली बार सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जैसे मैदानी इलाकों में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक चिल्लई कलां के दौरान 27 जनवरी तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है. कहीं हल्की तो कहीं भारी बर्फ पड़ने की संभावना है. हालांकि तेज हवाओं और बर्फबारी से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित हुई है. इसके बावजूद किसान खुश हैं, क्योंकि बर्फबारी से सेब और चेरी की फसलों को फायदा होगा. साथ ही ग्लेशियर मजबूत होंगे, नदियों में पानी बढ़ेगा और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स से बिजली उत्पादन में भी इजाफा होने की उम्मीद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP