ये तो नटवरलाल का भी बाप निकला! फेसबुक पर एक ही कार 8 लोगों को बेची, ‘लीला’ ऐसी की पुलिसवाले भी चकरा गए – Missouri man sells car 8 times to 8 people on Facebook then steal america police crack racket

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Car Theft: फर्जीवाड़े के कितने तरीके हो सकते हैं, इसके बारे में जान पाना किसी के बस की बात नहीं है. अमेरिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे पुलिस को भी चौंका दिया. एक शख्‍स एक ही कार को 8 बार 8 अलग-अलग लोगों को बेच डाली. खुलासा होने पर हर कोई हैरत में पड़ गया.

ये तो नटवरलाल का भी बाप निकला! फेसबुक पर एक ही कार 8 लोगों को बेचीअमेरिका में एक शख्‍स ने एक ही कार को 8 लोगों को बेच दिया. मामले का खुलासा होने से पुलिसवाले भी सन्‍न रह गए. (फाइल फोटो/AP)

Car Theft: अमेरिका के कैनसस सिटी में एक व्यक्ति पर फेसबुक मार्केटप्लेस के जरिए कार बेचकर उन्हें दोबारा चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अभियोजकों के मुताबिक आरोपी मामादू डायलो ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक ही कार को कई बार अलग-अलग लोगों को बेचा और फिर कुछ ही घंटों में उन्हें उनके ड्राइववे से गायब कर दिया. इस मामले ने सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया पैदा की है और ऑनलाइन खरीद-बिक्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डायलो फेसबुक मार्केटप्लेस पर इस्तेमाल की गई कारों के विज्ञापन पोस्ट करता था और खरीदारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर सौदे पूरे करता था. वह कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज देता था जो देखने में वैलिड टाइटल और बिल ऑफ सेल जैसे लगते थे. इन कागजातों पर भरोसा कर खरीदार हजारों डॉलर का भुगतान कर देते थे. लेकिन सौदे के कुछ घंटों बाद और कई मामलों में 24 घंटे के भीतर ही, वही वाहन चोरी की रिपोर्ट में दर्ज हो जाते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित पैटर्न था. खरीदारों को अक्सर 2013 मॉडल की ग्रे होंडा सिविक या ब्राउन ब्यूक वेरानो बेची जाती थी. एक ही कार को थोड़े समय बाद फिर से किसी और ग्राहक को बेच दिया जाता था. एक मामले में तो वाहन बिक्री के सिर्फ सात घंटे बाद ही चोरी हो गया, जिसकी रिकॉर्डिंग घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई.

14 गंभीर आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोजकों ने डायलो पर 14 गंभीर आपराधिक आरोप लगाए हैं, जिनमें मोटर वाहन से छेड़छाड़ और जालसाजी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं. अगर सभी आरोपों में दोषी ठहराया गया, तो उसे अधिकतम 98 साल तक की सजा हो सकती है. अधिकारियों का कहना है कि बार-बार की गई धोखाधड़ी और चोरी को देखते हुए कानून सख्ती से लागू किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, ये घटनाएं मई और जून 2025 के दौरान सामने आई थीं, जब कैनसस सिटी पुलिस को फेसबुक मार्केटप्लेस से खरीदी गई कारों के चोरी होने की कई शिकायतें मिलीं. बाद में लिस्टिंग, वाहनों के विवरण और दस्तावेजों की समानता के आधार पर मामलों को जोड़ा गया. जनवरी 2026 में कानूनी तौर पर आरोप घोषित किए गए.

एक्‍सपर्ट की सलाह

यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गया है, जहां लाखों लोगों ने इसे देखा और इस स्कीम को मजाक में इनफिनिट मनी ग्लिच तक कहा. हालांकि, कई यूजर्स ने नॉन वायलेंट क्राइम के लिए संभावित सजा को लेकर बहस भी छेड़ दी. इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाली निजी खरीद-बिक्री के जोखिमों को उजागर करती हैं. एक्‍सपर्ट सलाह देते हैं कि ऑनलाइन वाहन खरीदते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. खरीदारों को वाहन की पहचान संख्या (VIN) और रजिस्ट्रेशन डिटेल स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करना चाहिए, लेनदेन के लिए पुलिस स्टेशन या सुरक्षित एक्सचेंज जोन चुनना चाहिए, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विक्रेता की पहचान टाइटल से मेल खाती हो, जल्दबाजी में सौदे से बचना चाहिए और आधिकारिक चैनलों के जरिए स्वामित्व की पुष्टि करनी चाहिए. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि ऑनलाइन सौदे कितनी तेजी से महंगी गलती में बदल सकते हैं. जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों से आगे आने की अपील कर रही है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homecrime

ये तो नटवरलाल का भी बाप निकला! फेसबुक पर एक ही कार 8 लोगों को बेची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP