IND vs NZ 2nd T20I: जीत के बाद भी बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? दूसरे टी20 में कौन बैठेगा बाहर, एक बदलाव संभव
Last Updated:
Team India Probabale Playing-11 vs NZ for 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (23 जनवरी) को रायपुर में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. भारत की नजरें सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन से जीता था. जीत के बावजूद दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव नजर आ सकते हैं. दरअसल, पिछले मैच में चोटिल हुए अक्षर पटेल अगर इस मुकाबले में नहीं खेलते तो उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव संभवनई दिल्ली. भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जबरदस्त जीत दर्ज की. आज (23 जनवरी) इस सीरीज का कारवां रायपुर पहुंचेगा, जहां शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरा टी20 मैच खेलेंगी. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज में 2-0 की लीड लेने उतरेगी. पहला मुकाबला जीतने के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज बदलाव नजर आ सकते हैं. यह बदलाव अक्षर पटेल के रूप में हो सकता है, जो नागपुर में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे.
पहले मैच के बाद टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत है तो नहीं, लेकिन अक्षर पटेल को चोट लगने के बाद हो सकता है उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जाए. अक्षर पटेल को अपनी ही बॉलिंग पर कैच लेते समय उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद बीच ओवर में ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ नहीं है. माना जा रहा है कि यह स्टार ऑलराउंडर रायपुर में नहीं खेलेगा.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव संभव
अक्षर बाहर तो किसे मिलेगा मौका?
बड़ा सवाल है कि अगर अक्षर पटेल प्लेइंग-11 से बाहर हुए तो किसकी एंट्री होती है. सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. ऐसे में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दो कलाई के स्पिनर एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं, जो कम ही देखने को मिलता है. पहले टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की बैटिंग तो मजबूत दिखी थी. ऐसे में मैनेजमेंट बॉलिंग पर फोकस कर सकता है.
सैमसन और ईशान पर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में पहले मैच की तरह ही रहने वाला है. हालांकि, संजू सैमसन और ईशान किशन पहले मुकाबले में सस्ते में आउट होने के बाद इस मैच में एक अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे. सैमसन की जगह तो फिलहाल टीम में पक्की, है लेकिन ईशान किशन को रन बनाने होंगे. उन्हें तिलक वर्मा की जगह नंबर-3 पर मौका मिला है, जो चोटिल होने के चलते पहले तीन मुकाबलों से बाहर हैं. दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत देने के इरादे से खेलेंगे.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें