बाजार का नहीं घर का बनाया खाएं बादाम चक्की, इस आसान रेसिपी से करें तैयार; मिलेगा जोरदार स्वाद – Bihar News
Last Updated:
Gur Badam Chakki Recipe: ठंड के दिनों में लोग अलग-अलग तरीके के व्यंजन का लुफ्त उठाते है. कभी मीठे रेसिपी तो कभी नमकीन रेसिपी तैयार करते है. परिवार के साथ गेस्ट भी इसका आनंद लेते है. ऐसे में बाजार में आप अभी गुड़ व बादाम वाली चक्की खूब देखते होंगे. इसको खाने का मजा ही बिल्कुल अलग है. खस्ता व स्वाद दोनो ही लाजबाब लगता है. जिसकी कीमत बाजार में अधिक ली जाती है. क्या आपको पता है घर पर काफी सस्ते व तुरन्त इसको तैयार कर सकते है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

दरअसल, आपको बता दें कि ठंड के मौसम में गुड़ की बनी मिठाई की डिमांड भी अधिक होती है. ऐसे में आपको गुड़, बादाम, घी व मीठा सोडा की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले बादाम को भून लें. थोड़ा ठंडा होने के बाद उसका छिलका हटा दें. उसे दो भागों में कर दें.

उसके बाद आप गिला या सूखा कोई भी गुड़ ले लें. उसके बाद 250 ग्राम गुड़ व आधा ग्लास पानी डाल कर मीडियम आंच में उसे पका लें. उसमें जब अच्छे से बुलबुले आने शुरू हो जाएं तब उसमें एक चम्मच घी व थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें.

अब आपको पता करना है कि यह पूरी तरीके से तैयार हुआ कि नहीं. इसके बाद आप थोड़ा सा पानी में एक दो बूंद उस चासनी को डालें. उसके बाद देखें अगर तुरन्त शीशा जैसा टूटने लायक हो जाए तो आप उसमें बादाम मिला दें. उससे पहले आप किसी बर्तन में तेल लगाकर रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे ही वह हो जाए तो उसको उसमें डाल दें. वह चक्की आपका तैयार हो जाएगा. जैसा खस्ता आप बाजार में खाते हैं, वैसा ही यह तैयार हो जाएगा. आप इसको 40 मिनट तक सूखने दें. उससे पहले अगर आपको किसी आकार में कटिंग करनी है तो आप कर सकते है.

दरअसल, अगर और देखने मे इसको अच्छा बनाना है तो इसमें आप हाइड्रो का प्रयोग कर सकते हैं. जिससे गुड़ की गंदगी खत्म हो जाएगी. यह और चमकीला देखने मे लगने लगता है.