राष्ट्र के लिए शहीद जवानों की सेवा को हमेशा याद रखेंगे; PM मोदी ने डोडा सड़क हादसे पर जताया दुख

Share to your loved once


Last Updated:

Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए. प्रधानमंत्री मोदी, एस जयशंकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया और संवेदनाएं व्यक्त कीं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घटना को लेकर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में हमारे कई बहादुर जवानों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और असहनीय पीड़ा देने वाला है.

ख़बरें फटाफट

राष्ट्र के लिए शहीद जवानों की सेवा को हमेशा याद रखेंगे; डोडा हादसे पर बोले PMपीएम मोदी ने कहा कि घायल जवानों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि डोडा में हुई दुर्घटना से हम अत्यंत दुखी हैं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हम सदा याद रखेंगे. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं, जिसमें हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में हमारे कई वीर जवानों के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूरा देश इस दुःख की घड़ी में अपने वीर सपूतों के परिवारों के साथ खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में भारतीय सेना के हमारे बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बेहद दुखी हूं. देश उनकी निस्वार्थ सेवा को सदा याद रखेगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घटना को लेकर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में हमारे कई बहादुर जवानों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और असहनीय पीड़ा देने वाला है. राष्ट्र उनकी कर्तव्यनिष्ठा का सदैव ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो. ॐ शांति.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 वीर जवानों के देहावसान से मन अत्यंत व्यथित और स्तब्ध है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. दुर्घटना में घायल जवानों का उपचार जारी है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों. उन्होंने कहा कि जो वीर जवान इस दुर्घटना में शहीद हुए हैं, भगवान उनकी पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करें. इस कठिन घड़ी में पूरा देश अपने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.

homenation

राष्ट्र के लिए शहीद जवानों की सेवा को हमेशा याद रखेंगे; डोडा हादसे पर बोले PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP