Andhra Pradesh News- बिरयानी में नशा, फिर तकिए से घोंटा दम; बगल में पड़ी थी पति की लाश पूरी वो वाली फिल्म देखती रही पत्नी

Share to your loved once


Last Updated:

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले उसे बेहोश किया गया, फिर तकिए से दम घोंट दिया गया. हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद महिला पूरी रात पति की लाश के पास बैठकर अश्लील फिल्में देखती रही.

ख़बरें फटाफट

बिरयानी में नशा, फिर तकिए से...पति की लाश के पास रातभर क्या करती रही पत्नीगुंटूर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. (फोटो News18)

नई दिल्ली: रिश्तों की आड़ में छिपी साजिश जब सामने आती है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आया यह मामला इसी सच्चाई की गवाही देता है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. पहले खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया. फिर नींद में डूबे पति का दम तकिए से घोंट दिया गया. हैरानी यहीं खत्म नहीं होती. हत्या के बाद पत्नी ने मदद मांगने के बजाय पूरी रात पति की लाश के पास बैठकर अश्लील फिल्में देखीं.

यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि मानसिक विकृति और रिश्तों के टूटते भरोसे की भयावह तस्वीर है. सुबह होते ही महिला ने इसे दिल का दौरा बताने की कोशिश की. लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ, शरीर पर चोट के निशान दिखे फिर बात पुलिस तक पहुंची. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी खोल दी. इसके बाद जो खुलासे हुए, उन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया. अब यह केस पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चिलुवुरु गांव की है. आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी माधुरी के रूप में हुई है. मृतक पति लोकम शिवा नागराजू पेशे से प्याज व्यापारी था. पुलिस के अनुसार दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी दौरान महिला का अपने प्रेमी गोपी से संबंध बन गया.

हत्या की साजिश कैसे रची गई?

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की रात माधुरी ने पति के लिए बिरयानी बनाई. इसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया गया. खाना खाने के बाद नागराजू गहरी नींद में चला गया. इसके बाद रात करीब 11:30 बजे प्रेमी गोपी घर पहुंचा. दोनों ने मिलकर अगला कदम उठाया.

हत्या को कैसे दिया अंजाम?

पुलिस के मुताबिक गोपी ने नागराजू को काबू में रखने के लिए उसकी छाती पर बैठकर उसे जकड़ा. उसी दौरान माधुरी ने तकिए से पति का दम घोंट दिया. मौके पर ही नागराजू की मौत हो गई. इसके बाद गोपी वहां से चला गया और माधुरी घर में अकेली रह गई.

हत्या के बाद क्या हुआ?

यहीं से मामला और ज्यादा डरावना हो जाता है. पुलिस का दावा है कि माधुरी ने न तो मदद मांगी और न ही किसी को सूचना दी. पूरी रात वह घर में ही रही. आरोप है कि इस दौरान वह पति की लाश के पास बैठकर अश्लील वीडियो देखती रही. सुबह करीब चार बजे उसने पड़ोसियों को बताया कि पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

शक कैसे गहराया?

पड़ोसियों और मृतक के दोस्तों को महिला की कहानी पर भरोसा नहीं हुआ. वे पहले से ही दंपती के झगड़ों और महिला के अवैध संबंधों से परिचित थे. शव के पास खून के निशान और शरीर पर चोटें दिखीं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने क्या बताया?

पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि नागराजू की मौत दम घुटने से हुई. साथ ही छाती की हड्डियों में फ्रैक्चर भी पाया गया. इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया. पूछताछ में माधुरी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल था या नहीं.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

homecrime

बिरयानी में नशा, फिर तकिए से…पति की लाश के पास रातभर क्या करती रही पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP