Gujarat Giants wins after three consecutive loss: लगातार 3 हार के बाद मिली जीत… 108 पर विरोधी टीम को किया ढेर

Share to your loved once


Last Updated:

Gujarat Giants wins after three consecutive loss: गुजरात जॉयंट्स को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत का स्वाद मिला. यूपी वॉरियर्स का 45 रन से हराकर जॉयंट्स ने अंक तालिका में सबसे निचले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. एश्लेघ गार्डनर की टीम ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए थे.जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 17.3 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई.

लगातार 3 हार के बाद मिली जीत... 108 पर विरोधी टीम को किया ढेरगुजरात जॉयंट्स जीत की पटरी पर लौटी.

नई दिल्ली. गुजरात जायंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग टी20 मैच में यूपी वॉरियर्स को 45 रन से हराकर जीत की पटरी पर लौट आई. गुजरात की टीम ने आठ विकेट पर 153 रन बनाने के बाद यूपी वॉरियर्स को 108 रन पर आउट कर लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा. यूपी वॉरियर्स की ओर से फोबे लिचफील्ड ने 32 और क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया. गुजरात जायंट्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन जबकि रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन ने दो-दो विकेट चटकाए.

यूपी वॉरियर्स के लिए फोबे लिचफील्ड ने 32 और क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया. इससे पहले डिवाइन ने पिछले तीन मैचों की लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए. न्यूजीलैंड की यह अनुभवी खिलाड़ी पारी की शुरुआत में रन आउट होने से बचीं और बाद में 35 रन पर नो-बॉल पर उनका कैच भी छूटा. उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाते हुए अंतिम ओवर में शिखा पांडे की गेंदों पर दो छक्के जड़कर जायंट्स को 150 रन के पार पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स को पहले ओवर में ही किरण नवगिरे के निराशाजनक तरीके से आउट से बड़ा झटका लगा. रेणुका सिंह की गेंद विकेटकीपर बेथ मूनी के पैड से लगकर विकेटों से टकरा गई और वह खाता खोले बगैर स्टंप करार दी गई.

गुजरात जॉयंट्स जीत की पटरी पर लौटी.

शानदार लय में चल रही फोबे लिचफील्ड ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला दूसरे छोर से मैग लैनिंग ने काश्वी गौतम की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. काश्वी ने पांचवें ओवर में हालांकि दो चौके खाने के बाद लैनिंग को बोल्ड कर 10 गेंद में 14 रन की पारी को खत्म किया. लिचफील्ड ने डिवाइन की गेंद पर चौके के साथ पावर प्ले को खत्म किया। इस समय टीम का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था. आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी गार्डनर की गेंद को लिचफील्ड रिवर्स स्वीप करते हुए रेणुका को कैच दे बैठी. उनके आउट होन के बाद गुजरात के गेंदबाज हावी होने लगे. रेणुका ने हरलीन देओल (तीन) को जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने दीप्ति शर्मा (चार) और श्वेता सहरावत (तीन) को आउट कर दबाव बढ़ा दिया.

इस बीच क्लो ट्रायोन काश्वी की गेंद पर लगातार दो चौके लगाने के बाद गार्डनर के खिलाफ छक्का जड़ने में सफल रही लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ जारी रहा. राजेश्वरी ने सोभना (सात) को आउट कर मैच की तीसरी सफलता हासिल की.डिवाइन ने अगले ओवर में सोफी एकलेस्टोन को चलता कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. ट्रायोन एक छोर पर डटी रही लेकिन दूसरे छोर से शिखा पांडे के रन आउट हो गई जबकि डिवाइन ने क्रांति गौड़ को बोल्ड कर टीम को बड़ी जीत दिला दी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

लगातार 3 हार के बाद मिली जीत… 108 पर विरोधी टीम को किया ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP