Happy Saraswati Puja 2026 Wishes: मां सरस्वती का वरदान मिले, ज्ञान का सूरज चमकता रहे, इन चुनिंदा संदेशों से कहें, हैप्पी सरस्वती पूजा!

Share to your loved once


Last Updated:

Happy Saraswati Puja 2026 Wishes: कल 23 जनवरी को देशभर में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. वसंत पंचमी का दिन विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है. सरस्वती पूजा का दिन प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि सरस्वती जी अपनी कृपा दृष्टि विद्यार्थियों पर हमेशा बनाए रखती हैं और सफलता प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं. इस दिन स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों में पूजा, सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं. वसंत पंचमी पर पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. मां को भोग, फूल, वस्त्र सभी पीले रंग के ही अर्पित किए जाते हैं. लोग एक-दूसरे को सरस्वती पूजा की बधाई संदेश सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हॉट्सऐप पर शेयर करते हैं. आपको भी इस पावन पर्व पर अपनों को भेजना है शुभकामनाएं तो यहां देखें कुछ खास मैसेज…

Saraswati Puja 2026 Wishes

सरस्वती पूजा का यह पावन त्योहार, आपकी जिंदगी में लाए खुशियां अपार, मां शारदे विराजें आपके द्वार, सरस्वती पूजा की आप सभी को ढेरों बधाई.<br />Happy saraswati puja 2026

Saraswati Puja 2026 Wishes

आप सभी का हमेशा किताबों से बना रहे नाता, कागज-कलम से कभी न छूटे आपका साथ, पढ़ाई करते रहें आप सब दिन और रात, न हो किसी के अंदर ज्ञान की कोई कमी, जिंदगी की हर कठिन से कठिन परीक्षा में आप होते रहें सदा पास और सफल. सरस्वती पूजा की ढेरों बधाई 2026!

Saraswati Puja 2026 Wishes

मां तू है स्वर की दाता, वर्णों की ज्ञाता भी तू ही है. आपके आगे सब इंसान होते हैं नतमस्तक, हे मां शारदे, दे सभी को अपना आशीष. सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Add News18 as
Preferred Source on Google

Saraswati Puja 2026 Wishes

मां सरस्वती हो आपके साथ में, अपना वीणा लेकर हाथ में, मिले हर दिन आपको माता सरस्वती का आशीर्वाद. मुबारक हो आप सभी को सरस्वती पूजा का ये खास त्योहार. हैप्पी सरस्वती पूजा!

Saraswati Puja 2026 Wishes

खेतों में सरसों के फूल पीले-पीले, आसमान में उड़े पतंग भी पीली, मां सरस्वती को भोग, फूल, वस्त्र भी चढ़ाएं पीले-पीले, रंग भी बरसे पीले-पीले, हर तरफ छाए सरसों सी उमंग, आप सभी के जीवन में सदा रहे वसंत का ये शुभ रंग. Happy saraswati puja 2026

Saraswati Puja 2026 Wishes

जो भी इंसान करे बुद्धि और विद्या का सम्मान, उसके ऊपर सदा बना रहे मां सरस्वती का आशीर्वाद, उसके संसार में भर जाती हैं खुशियां अपार. स्वीकार करें मेरी तरफ से सरस्वती पूजा का ये खास पैगाम. सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई!

Saraswati Puja 2026 Wishes

पीले रंग में रंगा है आज हर एक सपना, मां सरस्वती से सजे आपकी जिंदगी का हर पन्ना. आप सभी को सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई!

Saraswati Puja 2026 Wishes

कला, संगीत और विद्या का हो विस्तार. हर अक्षर में छुपा हो ज्ञान का सार, मन में हो शांति, बुद्धि में प्रकाश. मां सरस्वती दें खुशियों की बौछार. हैप्पी सरस्वती पूजा 2026!

Saraswati Puja 2026 Wishes

संगीत, कला और विद्या का संगम, पीले फूलों की तरह खिले अरमान, बुद्धि, विवेक और समझ का वरदान, ज्ञान का सूरज यूं ही चमकता रहे. मां सरस्वती का आशीष बरसता रहे. हैप्पी सरस्वती पूजा!

Saraswati Puja 2026 Wishes

मां सरस्वती की कृपा अर्जित करें, दुष्कर्मो को जीवन में वर्जित करें. बना रहे सदा आपस में प्यार और दुलार, आओ मिलकर सभी मनाएं वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का ये त्योहार. शुभ हो सरस्वती पूजा और हैप्पी वसंत पंचमी!

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मां सरस्वती का वरदान मिले, ज्ञान का सूरज चमकता रहे, कहें, हैप्पी सरस्वती पूजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP