Crime News : जयपुर में रिश्तों का खून, भरे बाजार में देवर ने भाभी को चाकुओं से गोदकर मार डाला
Jaipur News : जयपुर के नेहरू नगर में अनिल ने अपनी भाभी पूनम उर्फ लकी की चाकू से हत्या कर दी. शास्त्री नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, मामले की जांच जारी है. देवर ने अपनी ही भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक यह वारदात नेहरू नगर के बीच बाजार में हुई. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.