Shubman Gill Ranji Trophy 2026: दो गेंद पर ढेर हुए शुभमन गिल, बिना खाता खोले आउट, गुमनाम स्पिनर ने लिया विकेट

Share to your loved once


नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को अपना खाता नहीं खोल पाए. रणजी ट्रॉफी 2025-26 एलीट ग्रुप बी राउंड के मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ शुभमन अपनी दूसरी ही गेंद पर पार्थ भुत का शिकार हो गए. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 22 जनवरी को यह 26 वर्षीय बल्लेबाज पंजाब के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आया और सस्ते में सिमट गया. पंजाब की पहली पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुत ने गिल को विकेट के सामने फंसा लिया.

एक दिन दोनों टीम आउट
पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में पंजाब 139 रन ही बना पाई और इस तरह बड़ौदा के पास 33 रन की लीड हो गई. अब खबर लिखे जाने तक सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं.

रैंक टर्नर विकेट पर सारे सूरमा ढेर
शुभमन गिल इस मैच में पंजाब के लिए आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे, उनके आउट होने के समय पंजाब का स्कोर 73/4 था. गिल साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन वह अपनी घरेलू टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. आपको बताना जरूरी हो जाता है कि गिल ने 20 जून 2025 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की थी.

सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन में जडेजा
शुभमन गिल के अलावा स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस मैच का हिस्सा हैं. वह जयदेव उनादकट की अगुवाई वाली टीम की पहली पारी में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन छह गेंदों में केवल सात रन ही बना सके, उन्हें जस इंदर ने पवेलियन वापस भेज दिया. सौराष्ट्र की पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बराड़ ने जडेजा का कैच लपका. पंजाब की ओर से आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले हरप्रीत बराड़ ने छह विकेट लिए. उन्होंने 18.1 ओवर में 38 रन देकर छह खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाया. सौराष्ट्र के दो बल्लेबाजों को जस इंदर ने पवेलियन वापस भेजा.

पंजाब की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), हरनूर सिंह, उदय सहारन, अनमोलप्रीत सिंह, नेहल वढेरा, सनवीर सिंह, हरप्रीत बराड़, कृष भगत, प्ररीत दत्ता और जसिंदर सिंह

सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन: हार्विक देसाई (विकेटकीपर), चिराग जानी, जय गोहिल, अर्पित वासवदा, प्रेरक मांकड़, रवींद्र जडेजा, समर गज्जर, हेतविक कोटक, पार्थ भुत, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयदेव उनादकट (कप्तान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP