Why Sea Water Boiling Near Gujarat Coast- गुजरात तट पर उबलता समंदर: पानी के नीचे क्या चल रहा है? वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Share to your loved once


Last Updated:

Why Sea Water Boiling Near Gujarat Coast: गुजरात तट के पास समुद्र का पानी रहस्यमय तरीके से उबलता दिखा. इससे हड़कंप मच गया. मछुआरों के वीडियो के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. विशेषज्ञों को आशंका है कि समुद्र तल में गैस पाइपलाइन रिसाव, भूगर्भीय हलचल या प्राकृतिक गैस उत्सर्जन हो सकता है. जांच जारी है और लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी गई है.

ख़बरें फटाफट

गुजरात में समंदर किनारे क्यों खौल रहा पानी, अंदर क्या चल रहा है?गुजरात के पास समुद्र में उबलते पानी का रहस्य क्या है?

न्यूज18 गुजराती
नई दिल्ली:
गुजरात तट के पास समंदर का पानी अचानक उबलने लगा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो देखा हर कोई हैरान है. लहरें नहीं बल्कि बुलबुले. सामान्य ज्वार-भाटा नहीं, बल्कि लगातार उठता हुआ पानी. मछुआरों ने जब इस रहस्यमय दृश्य को कैमरे में कैद किया, तो सवाल खड़े हो गए. क्या समंदर के नीचे कुछ बहुत बड़ा हो रहा है? क्या यह किसी खतरे का संकेत है? इसी सवाल ने गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के पालघर तक प्रशासन को अलर्ट मोड में ला दिया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि समुद्र का एक बड़ा हिस्सा ऐसे उबल रहा है जैसे किसी विशाल चूल्हे पर पानी रखा हो. यह सामान्य प्राकृतिक घटना नहीं मानी जा रही. इसी वजह से आपदा प्रबंधन विभाग, समुद्री एजेंसियां और विशेषज्ञ हर एंगल से जांच में जुट गए हैं. मछुआरों को सख्त चेतावनी दी गई है. जहाजों को सतर्क किया गया है. क्योंकि अगर आशंका सही निकली, तो खतरा बड़ा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP