Recipe: कदीमा पत्ते के साथ चना मिलाकर ऐसे बनाएं सब्जी, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगली, मिथिलांचल में है फेसम

Share to your loved once


Last Updated:

Recipe: मिथिलांचल के पारंपरिक स्वाद से भरपूर कदीमा पत्ते और चने की सब्जी न केवल जायकेदार है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद पौष्टिक है. इसे रात भर भीगे चने और बारीक कटे पत्तों को सरसों, लहसुन और मसालों के विशेष पेस्ट के साथ भूनकर तैयार किया जाता है. चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: मिथिलांचल में विभिन्न प्रकार के पत्तों की सब्जियां और साग बनाई जाती हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होती हैं. इन्हीं में से एक है कदीमा पत्ते की साग, जिसे लोग विभिन्न तरीकों से बनाते हैं. आज हम आपको कदीमा पत्ते और चना की स्वादिष्ट साग बनाने का तरीका बताएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है.

कदीमा पत्ते में कई प्रकार के पोषण तत्व होते हैं, जबकि चना में भी कई सारे गुण होते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका:
सबसे पहले रात में एक कप चना पानी में डालकर फूलने के लिए छोड़ दें. फिर कदीमा पत्ते को अच्छे से धोकर चाकू से बारीकी से काट लें.

घर पर ऐसे बनाएं सब्जी
फिर गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें कदीमा पत्ते और फूले हुए चना में थोड़ी सी नमक डालकर उसे एक बर्तन से ढक कर थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें. फिर मसाला के लिए आप एक मिक्सी जार में सरसों, लहसुन, प्याज, जीरा, अदरक डालकर उसका एक अच्छा पेस्ट बना लें. फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डालकर रख लें.

फिर उसी कढ़ाई में थोड़ी सी सरसों का तेल डालकर आप उसमें पचफोड़ना, तेजपत्ता, सुखी मिर्च का तड़का लगाएं. फिर उसमें पिसा हुआ मसाला को डालकर उसे अच्छे से फ्राई करें. जब मसाला से तेल छोड़ने लगे तो आप उसमें कदीमा पत्ते की साग डालकर उसको दस मिनट के लिए पकने दें. फिर आप उसमें एक गिलास पानी डालकर ढक दें ताकि चना अच्छे से पक जाए. आपकी कदीमा पत्ते वाली चना की सब्जी बनकर तैयार है. आप इसे चावल, रोटी या पूरी के साथ आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

कदीमा पत्ते के साथ चना मिलाकर ऐसे बनाएं सब्जी, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP