रिंदा, लांडा, गोल्डी और जग्गू के नेटवर्क पर प्रहार! 26 जनवरी से पहले बॉर्डर पर 141 गिरफ्तार, क्या था पाकिस्तानी प्लान?

Share to your loved once


Last Updated:

Operation Prahar Update: 26 जनवरी से पहले पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई. अमृतसर ग्रामीण पुलिस के ऑपरेशन प्रहार में 141 गिरफ्तारियां हुईं. रिंदा, लांडा, गोल्डी और जग्गू भगवानपुरिया नेटवर्क से जुड़े आरोपी पकड़े गए. ड्रग्स, हथियार और पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ.

ख़बरें फटाफट

26 जनवरी से पहले पाक प्लान फेल! रिंदा-लांडा नेटवर्क पर वार, 141 गिरफ्तारभारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन प्रहार के तहत 141 गिरफ्तारी. (फोटो X/@cpamritsar)

नई दिल्ली: 26 जनवरी से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय पाकिस्तान-समर्थित नेटवर्क पर पुलिस ने सीधा और निर्णायक प्रहार किया है. अमृतसर ग्रामीण पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ ने यह साफ कर दिया है कि गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. रिंदा, लांडा, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया जैसे कुख्यात नामों से जुड़े नेटवर्क की परतें खुलीं. गिरफ्तारियां बताती हैं कि साजिश गहरी थी. तार सीमा पार तक जुड़े थे.

यह सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं थी. यह एक अलर्ट संदेश था. पाकिस्तान बॉर्डर से महज एक किलोमीटर दूर चलाए गए ‘बॉर्डर पार्ट-2’ ऑपरेशन में 141 गिरफ्तारियां हुईं. ड्रग्स, हथियार, हैंड ग्रेनेड और डिजिटल सबूत मिले. पांच मोबाइल फोन ने पूरे खेल को उजागर कर दिया. जेलों में बंद गैंगस्टर, विदेश में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान के एजेंट सब एक ही लाइन पर थे. मकसद था डर, अराजकता और अस्थिरता फैलाना. लेकिन इस बार प्लान फेल हो गया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP