Chef Vaibhav Bhargava recipes। शेफ वैभव भार्गव रेसिपी

Share to your loved once


Chef Vaibhav Bhargava recipes: आज के समय में लोग घर पर रेस्टोरेंट जैसा खाना बनाना चाहते हैं, खासकर जब बात एशियन फ्लेवर की हो. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए गुरुग्राम में हाल ही में Earthling Centre of Culinary Excellence की शुरुआत की गई, जहां शेफ वैभव भार्गव ने एशियन कुकिंग पर एक खास मास्टरक्लास ली. इस इवेंट में सिर्फ कुकिंग ट्रेंड्स पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि लाइव डेमो के जरिए यह भी दिखाया गया कि मॉडर्न एशियन रेसिपीज को कैसे आसान तरीके से घर की किचन में बनाया जा सकता है. सूप से लेकर मेन कोर्स तक जो डिशेज बनाई गईं, उनमें फ्लेवर का बैलेंस और टेक्नीक साफ नजर आई. इनमें से दो रेसिपीज ऐसी रहीं, जिनके बारे में सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए. यही वजह है कि यहां उन दोनों एशियन स्टाइल रेसिपीज को आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप बताया जा रहा है, ताकि आप भी वही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ट्राई कर सकें.
रेसिपी 1 जैस्मिन टी इंफ्यूज्ड टोमैटो बेसिल सूप कैसे बनाएं

सामग्री
पके हुए टमाटर
प्याज बारीक कटा
लहसुन
ताजा बेसिल के पत्ते
जैस्मिन टी बैग
ऑलिव ऑयल
नमक
काली मिर्च

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल गर्म करें. अब इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का नरम होने तक भूनें. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और ढककर धीमी आंच पर पकाएं. दूसरी तरफ एक कप गर्म पानी में जैस्मिन टी बैग डालकर हल्की चाय तैयार कर लें. जब टमाटर पूरी तरह गल जाएं, तो पैन में बेसिल डालें. अब जैस्मिन टी का पानी थोड़ा थोड़ा करके मिलाएं.
मिश्रण को ब्लेंड कर लें और दोबारा पैन में डालें. ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर दो मिनट उबालें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मागर्म सर्व करें.
रेसिपी 2 बैंग बैंग कॉलीफ्लावर स्टेक कैसे बनाएं
सामग्री
फूलगोभी का बड़ा टुकड़ा
कोरियन स्टाइल सॉस
नारियल का दूध
चिली ऑयल
नमक
तेल

बनाने का तरीका
फूलगोभी को मोटे स्टेक की तरह काट लें. उस पर हल्का सा नमक लगाएं. पैन में तेल गर्म करके फूलगोभी को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक ग्रिल करें. अब स्टेक को कोरियन स्टाइल सॉस से अच्छे से कोट करें. दूसरी तरफ नारियल के दूध से हल्की क्रीमी सॉस तैयार करें. सर्व करते समय प्लेट में पहले सॉस डालें, ऊपर से कॉलीफ्लावर स्टेक रखें. अंत में चिली ऑयल की कुछ बूंदें डालें.

रेसिपी से जुड़ा इवेंट और क्यूलिनरी सेंटर
ये दोनों रेसिपीज गुरुग्राम में Earthling Centre of Culinary Excellence के उद्घाटन के दौरान लाइव डेमो में बनाई गई थीं. इस मौके पर इंडस्ट्री से जुड़े शेफ्स, क्यूलिनरी प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स शामिल हुए. मास्टरक्लास का फोकस इस बात पर था कि आज की कमर्शियल किचन में एशियन फ्लेवर को कैसे मॉडर्न अंदाज में पेश किया जाए.

Earthling Centre of Culinary Excellence को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है, जहां कुकिंग सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि रियल किचन की जरूरतों के हिसाब से सिखाई जाए. यहां इंटरनेशनल कुकिंग प्रैक्टिस, इंग्रीडिएंट इनोवेशन और इंडस्ट्री रेडी ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा.

शेफ वैभव भार्गव ने इस सेशन में यह भी बताया कि आज के कस्टमर हल्का, बैलेंस्ड और फ्लेवरफुल खाना पसंद करते हैं. इसी वजह से रेसिपीज में कम मसाले, सही सॉस और क्लीन टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया. यह इवेंट गुरुग्राम के बढ़ते फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP