सर्दी में थकान-आलस: ऑटोइम्यून रोग के संकेत व बचाव उपाय
सर्दी के मौसम में खूब खाने-पीने के बाद भी अगर आपको ज्यादा थकान महसूस हो रही है और कोई काम करने का मन नहीं कर रहा है, आलस आ रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. थका-थका महसूस करना सर्दी के मौसम का असर तो है ही, यह आपके लिए भविष्य की मुसीबत बन सकता है. डॉक्टरों की मानें तो यह आपकी ऑटोइम्यून बीमारियों की शुरुआत हो सकती है, जिसे आप थकान समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं.
डॉ. कहती हैं कि सर्दियों के मौसम में शरीर का इम्यून सिस्टम शरीर पर ही हमला कर देता है और
मरीजों में लगातार थकान, कमजोरी, मुंह और आंखों का सूखना, धूप में खुजली होना, त्वचा पर चकत्ते और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं.
उन्होंने कहा कि अक्सर लोग इन लक्षणों को शुरुआती दौर में नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी की पहचान देर से होती है और जब तक डॉक्टरों के पास पहुंचते हैं, समस्या बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, बढ़ता वायु प्रदूषण, विटामिन डी की कमी और हाइपोथायरॉयडिज्म जैसी हार्मोन संबंधी समस्याएं इन बीमारियों को बढ़ावा दे रही हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि सर्दियों में धूप कम निकलती है, वहीं कामकाजी लोग इस धूप को भी नहीं ले पाते हैं ऐसे में बहुत सारे लोगों में विटामिन डी की कमी और बढ़ जाती है, जिससे इम्यून सिस्टम और कमजोर पड़ जाता है.
उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ऑटोइम्यून बीमारियों से ज्यादा प्रभावित होती हैं. डॉ. कुमार के अनुसार, महिलाओं में मौजूद हार्मोन इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं, जिससे उनमें यह बीमारियां होने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा धूप लें और अगर कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, ताकि आगे चलकर बीमारी गंभीर न हो.