‘पहले ही शादी कर चुका हूं’, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग नए घर में शिफ्ट हुए आमिर खान का बड़ा बयान!
Last Updated:
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को काफी सालों से जानते थे, लेकिन बीते कुछ सालों में उनके बीच नजदीकिया बढ़ी हैं. आमिर खान ने अब गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को इमोशनल शादी बताया. दोनों मुंबई में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. गौरी, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने हाल में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर कीं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आमिर ने साफ कहा कि भले ही उन्होंने अभी तक कानूनी तौर पर शादी न की हो, लेकिन इमोशनल लेवल पर वे खुद को गौरी का लाइफ पार्टनर मान चुके हैं.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट मुंबई में एक शानदार नए आशियाने में शिफ्ट हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह घर आमिर के परिवार के अन्य सदस्यों के घर के काफी करीब है. (फोटो साभार: Instagram@gauri_spratt)

जब आमिर खान से एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने बदलाव और शादी की योजना के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मेरे प्रोडक्शन की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज को लेकर काफी भागदौड़ चल रही है. शादी की बात करूं तो गौरी और मैं एक-दूसरे से पूरी तरह कमिटेड हैं. मैं दिल से उनसे पहले ही शादी कर चुका हूं. इसे औपचारिक रूप देना है या नहीं, यह फैसला मैं आगे लूंगा.’ (फोटो साभार: Instagram@gauri_spratt)
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया और फैंस से मिलवाकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने खुलासा किया था कि वे गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनके बीच प्यार का सिलसिला लगभग डेढ़-दो साल पहले ही शुरू हुआ.

आमिर खान ने गौरी से अपने रिश्ते पर कहा कि हम अचानक मिले, संपर्क में रहे और सब कुछ बहुत सहज तरीके से आगे बढ़ा.

गौरी एक छह साल के बेटे की मां हैं, अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस का भी अहम हिस्सा हैं. उनका कहना है कि उन्हें आमिर में वह सौम्यता और बुद्धिमानी मिली, जिसकी वे तलाश कर रही थीं.(फोटो साभार: IMDb)

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. उन्होंने 1986 में रीना से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा खान हैं. उनका साल 2002 में तलाक हो गया था. आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया. उनका एक बेटा आजाद है. (फोटो साभार: IMDb)

आमिर खान की सबसे खास बात यह है कि तलाक के बावजूद उनके अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना और किरण के साथ बहुत मधुर और सम्मानजनक संबंध बनाए हुए हैं. वे अक्सर पारिवारिक सेरेमनी में एक-साथ नजर आते हैं. अब गौरी स्प्रैट के साथ उनके जीवन का यह नया अध्याय उनके फैंस के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रहा है. (फोटो साभार: IMDb)