aaj ka Mesh rashifal 22 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 22 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 January 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है. यात्रा, ऑनलाइन खरीद और सेहत पर ज्यादा पैसे खर्च होंगे. उधार दिया गया धन देर से वापस मिलेगा. व्यवसाय में पर्दे के पीछे किए गए काम से लाभ मिलेगा. विदेशी आयात और निर्यात से पैसे मिलेंगे. नौकरी में आईटी और रिसर्च से जुड़े सेक्टर से लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र सतभिषा है. शुभ समय 12.11 से लेकर 12.54 तक रहेगा. अशुभ समय 1.52 से लेकर 3.12 तक होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र सतभिषा है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.13 पर और सूर्यास्त 5.51 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.11 से लेकर 12.54 तक रहेगा. अशुभ समय 1.52 से लेकर 3.12 तक होगा. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है. आज मेष राशि के जातकों का दिन खर्चों से भरा होगा. आमदनी कम और खर्च ज्यादा होने की वजह बजट हिल जाएगा. रिश्तों में खुलकर बातें नहीं कहने से दूरियां बढ़ सकती हैं. इसलिए खुलकर अपनी बातें कहें. सेहत सामान्य रहेगी. आंखों से जुड़ी हल्की दिक्कत हो सकती है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा 12वें भाव में रहेगा. यह व्यय भाव है. इससे विदेश से जुड़े काम में व्यस्त रहेंगे. एकांत और और आत्मचिंतन करेंगे. सूर्य के कुम्भ राशि में होने की वजह से लाभ भाव सक्रिय रहेगा. आज का दिन आंतरिक सोच, खर्च और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा. घर बनाने और जमीन खरीदने के विचार मन में आ सकते हैं. परिवार से इस मुद्दे पर बातचीत होगी और सहमति के बाद इनसे जुड़े फैसले ले सकते हैं.

इस बात की बांध लें गांठ 

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक थकान या नींद में कमी महसूस होगी. हाथों-पैरों या आंखों या सिर में हल्की दिक्कत हो सकती है. आज तनाव से परहेज करें. जबरदस्ती काम करने की कोशिश नहीं करें, वरना परेशानी और बढ़ सकती है. मोबाइल और स्क्रिन का उपयोग कम से कम करें और समय का पूरा ध्यान दें.

खुलकर कहें दिल की बात

आज प्यार और रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. अपने पार्टनर के साथ दिल की बात खुलकर कहें. प्रेम को अंदर दबाने से दूरियां और बढ़ सकती हैं. पुराने प्रेम की यादें आपको परेशान कर सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य को समय देना होगा. मन थोड़ा एकांतमय रहेगा. परिवार के वरिष्ठों से मिला आशीर्वाद मानसिक बल देगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 12 और भाग्यांक 3 रहेगा. शुभ रंग बैगनी और हल्का नीला रहेगा. शुभ दिशा पश्चिम रहेगा. हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर लगाएं. ओम हनु हनुमंते नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को कंबल या दवा दान में दें. आपको लाभ मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि को आज पुराने पार्टनर की याद परेशान करेगी परेशान, बजरंगबली बनाएंगे काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP