rinku singh reaction: मुझ पर दबाव था… विस्फोटक पारी खेलने के बाद रिंकू सिंह ने किया खुलासा, बताया क्या थी टीम की रणनीति

Share to your loved once


Last Updated:

rinku singh reaction: रिंकू सिंह ने मैच जीतने के बाद कहा कि उनके ऊपर बहुत दबाव था. न्यूजीलैंड के खिलाफ रिंकू ने 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली. भारत ने इस मैच को 48 रन से जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू ने इस दौरान टीम इंडिया की रणनीति के बारे में भी बताया.

मुझ पर दबाव था... विस्फोटक पारी खेलने के बाद रिंकू सिंह ने किया खुलासारिंकू सिंह ने मैच जीतने के बाद बताया टीम का गेम प्लान.

नई दिल्ली. रिंकू सिंह ने टीम इंडिया की जीत के बाद कहा कि वह बहुत दबाव में थे. क्योंकि टीम से अंदर बाहर होने पर उनपर बहुत ज्यादा प्रेशर था. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार पारी खेली. उन्होंने नागपुर टी20 मैच में फिनिशर की भूमिका निभाई. भारत ने इस मैच को 48 रन से जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. रिंकू ने यह भी बताया कि जब वह क्रीज पर आए तो टीम की क्या रणनीति थी. उन्होंने यह भी बताया हेड कोच गौतम गंभीर से उनकी क्या बात हुई थी.

भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज की. इस तरह पांच मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया. टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और उनकी खूब धुनाई करते हुए अपनी पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए. रिंकू सिंह ने अंत में 20 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए. इससे भारत ने सात विकेट पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. ग्लेन फिलिप्स (78 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी.

रिंकू सिंह ने मैच जीतने के बाद बताया टीम का गेम प्लान.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कहा, ‘टीम में कभी अंदर तो कभी बाहर होने की वजह से मुझ पर दबाव था. हमारा प्लान ये था कि पहले सिंगल लेकर फिर बड़े शॉट लगाएं. साथ ही अंत तक क्रीज पर टिके रहना था. मैंने वही किया. गौतम गंभीर सर ने मुझसे इंटेंट बनाए रखने को कहा. (ड्रॉप हुए कैच पर) यहां लाइट में कोई दिक्कत नहीं थी, बस एक कैच छूट गया और चिंता की कोई बात नहीं है. हम इस आत्मविश्वास और लय को वर्ल्ड कप में आगे ले जाना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं.’

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आउट करने के कई मौके गंवाए
भारत ने हालांकि इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आउट करने के कई मौके गंवाए. लेकिन बड़ा स्कोर होने से भारत को जीत दर्ज करने में परेशानी नहीं हुई. अर्शदीप सिंह (31/1) ने भारत को शानदार शुरुआत कराई और पारी की दूसरी ही गेंद पर डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया. दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या (20/1) ने रचिन रविंद्र को आउट किया जिससे न्यूजीलैंड ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए. टिम रॉबिन्सन (21) सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती (37 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर पवेलियन लौट गए.

अर्शदीप पाजी के साथ प्लान के बारे में भी रिंकू ने बताया
रिंकू सिंह जब क्रीज पर थे उस समय उनके साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर अर्शदीप सिंह थे. रिंकू ने आगे कहा, ‘ मैं अर्शदीप पाजी के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और योजना थी कि जब गेंदें हमारी रेंज में हों तो चौके लगाएं. (जब अर्शदीप ने वो डॉट बॉल खेलीं तो उनसे क्या बात हुई?) कुछ नहीं. मैंने बस उनसे कहा कि आप बस खड़े रहो और सिंगल लेने की कोशिश करो और स्ट्राइक मुझे दो.’

अभिषेक शर्मा 35 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए.

अभिषेक और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 99 रन की साझेदारी की
इससे पहले अभिषेक और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 22 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की. हालांकि सूर्यकुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे. लेकिन इस युवा बल्लेबाज की बेफिक्र बल्लेबाजी से कप्तान को भी कुछ देर क्रीज पर जमने का मौका दिया. अंत में रिंकू को भी लंबे समय बाद अच्छी पारी खेलने का मौका मिला. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

मुझ पर दबाव था… विस्फोटक पारी खेलने के बाद रिंकू सिंह ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP