aaj ka panchang 21 january 2026 budhwar vrat ganesh puja muhurat | panchak start today rahu kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 21 जनवरी 2026 का मुहूर्त
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 January 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश जी की पूजा है. देर रात से पंचक प्रारंभ हुआ है, लेकिन यह दोषरहित है. रवि योग दोपहर से बनेगा. पंचांग अनुसार, आज माघ शुक्ल तृतीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, तैतिल करण और व्यतीपात योग है. आज उत्तर का दिशाशूल है. आपकी कुंडली में बुध दोष है तो आज भगवान गणेश को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं. पंचांग देखें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल.
आज का पंचांग, 21 जनवरी 2026 का मुहूर्त.Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 January 2026: आज माघ का बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज के दिन रवि योग दोपहर में 01:58 पी एम से बनेगा और पूरी रात तक है. आज 01:35 एएम से पंचक का प्रारंभ हुआ. बुधवार से शुरू हुआ पंचक दोष रहित होता है. ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं, कोई कार्य वर्जित नहीं है. पंचांग अनुसार, आज माघ शुक्ल तृतीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, तैतिल करण, व्यतीपात योग, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. धनिष्ठा नक्षत्र धन, समृद्धि में बढ़ोत्तरी करने वाला होता है. लेकिन व्यतीपात योग अशुभ माना गया है. इस योग में कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं. उस पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. यह योग आज शाम को लगभग 7 बजे तक रहेगा. उसके बाद आप शुभ काम करें. व्यतीपात योग में पूजा, पाठ, मंत्र जाप आदि कर लें.
जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको दूर्वा, सिंदूर और मोदक जरूर अर्पित करें. कुंडली में बुध का दोष है तो गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं. गणेश चालीसा पढ़ें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे और विघ्न-बाधाएं दूर होंगी. बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः या ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें. इससे भी बुध दोष में लाभ होता है. आज हरे रंग के कपड़े पहनें या दान करें, इससे भी लाभ होगा. बुध का शुभ रत्न पन्ना और उपरत्न हरा टूरमैलीन, जेड या मरगज, पेरिडॉट आदि धारण कर सकते हैं. बुध के मजबूत होने से करियर में उन्नति होती है. निर्णय क्षमता मजबूत होती है. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 जनवरी 2026
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:51 पी एम
चन्द्रोदय- 08:51 ए एम
चन्द्रास्त- 05:20 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:20 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- रवि योग: 01:58 पी एम से 07:14 ए एम, जनवरी 22
- विजय मुहूर्त: 02:19 पी एम से 03:01 पी एम
- अमृत काल: 07:06 ए एम, जनवरी 22 से 08:44 ए एम, जनवरी 22
- निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, जनवरी 22 से 12:59 ए एम, जनवरी 22
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:14 ए एम से 08:34 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:13 ए एम से 12:33 पी एम
चर-सामान्य: 03:12 पी एम से 04:31 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:31 पी एम से 05:51 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:31 पी एम से 09:12 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:12 पी एम से 10:52 पी एम
चर-सामान्य: 10:52 पी एम से 12:32 ए एम, जनवरी 22
लाभ-उन्नति: 03:53 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 22
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
- गुलिक काल- 11:13 ए एम से 12:33 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 12:11 पी एम से 12:54 पी एम
- राहुकाल- 12:33 पी एम से 01:52 पी एम
- दिशाशूल- उत्तर
- पंचक- पूरे दिन
शिववास
सभा में – 02:47 ए एम, जनवरी 22 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें