suryakumar Yadav overtooks glenn maxwell: सूर्यकुमार यादव ने 100वें टी20 को बनाया यादगार, मैक्सवेल का रिकॉर्ड टूटा

Share to your loved once


Last Updated:

suryakumar Yadav overtooks glenn maxwell: सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर चार बैटिंग करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीसरा रन पूरा करते ही बनाया.

सूर्यकुमार यादव ने 100वें टी20 को बनाया यादगार, मैक्सवेल का रिकॉर्ड टूटासूर्यकुमार यादव ने मैक्सेवल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव ने अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच को यादगार बना दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर चार पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा. मैक्सवेल को पीछे छोड़ने के लिए सूर्यकुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ तीन रन बनाने की जरूरत थी. सूर्यकुमार यादव ने ने अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में यह मुकाम हासिल कर इस मैच को यादगार बना दिया.

ग्लेन मैक्सवेल के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 1659 रन बनाने का रिकॉर्ड था जिसे सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया है. सूर्या अब इससे आगे निकल चुके हैं. सूर्यकुमार यादव का पिछले कुछ समय से फॉर्म अच्छा नहीं था लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की. सूर्या ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम को संभाला और मुश्किल समय से उसे बाहर निकाला. सूर्यकुमार ने पहले टी20 मैच में 22 गेंदों पर 32 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की.

सूर्यकुमार यादव ने मैक्सेवल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा.

रोहित ने खेले हैं सबसे ज्यादा 159 मैच
इससे पहले, सूर्यकुमार यादव 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए.सूर्या से पहले रोहित, विराट और हार्दिक पंड्या ने यह उपलब्धि हासिल की थी. रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर संन्यास लिया वहीं विराट कोहली ने 125 टी20 खेलने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा.

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण कराया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

सूर्यकुमार यादव ने 100वें टी20 को बनाया यादगार, मैक्सवेल का रिकॉर्ड टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP