Poha Tikki Chaat Recipe। पोहा टिक्की चाट रेसिपी

Share to your loved once


Poha Tikki Chaat Recipe: अगर आपको चाट पसंद है और आप हर बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो पोहा टिक्की चाट आपके टेस्ट बड्स को खुश कर देगी. अक्सर लोग चाट खाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि बाहर मिलने वाली चाट में ज्यादा तेल, साफ-सफाई की कमी और भारी सामग्री होती है. ऐसे में घर पर बनी पोहा टिक्की चाट एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है. यह स्वाद में लाजवाब होती है, बनाने में आसान है और पेट पर भी हल्की लगती है. पोहा पहले से ही एक ऐसा फूड है जिसे हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है. जब यही पोहा आलू, मसालों और चटनी के साथ मिलकर टिक्की का रूप ले लेता है, तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. ऊपर से ठंडी दही, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी मिल जाए, तो हर बाइट में अलग मजा आता है. यह डिश उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जो तली हुई चीजें कम खाना चाहते हैं, क्योंकि इसे कम तेल में, शैलो फ्राय या एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है.

शाम की हल्की भूख हो, मेहमानों के लिए कोई झटपट स्टार्टर चाहिए हो या बच्चों के लिए कुछ नया बनाना हो, पोहा टिक्की चाट हर मौके पर फिट बैठती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और ज्यादा तैयारी की जरूरत भी नहीं पड़ती.

पोहा टिक्की चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-मोटा पोहा – 1 कप
-उबला आलू – 2 मीडियम साइज
-हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
-अदरक – कद्दूकस किया हुआ
-हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
-नमक – स्वाद के अनुसार
-लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
-चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
-कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स – 1 से 2 चम्मच
-तेल – सेंकने के लिए
-हरी चटनी
-इमली की मीठी चटनी
-दही – अच्छी तरह फेंटी हुई
-सेव
-भुना हुआ जीरा पाउडर

पोहा टिक्की चाट बनाने की आसान विधि
-सबसे पहले पोहा को हल्के पानी से धो लें ताकि वह नरम हो जाए. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें, वरना पोहा गीला हो जाएगा. अब पोहा का अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निथार लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-इसके बाद एक बड़े बाउल में पोहा डालें और उसमें मैश किए हुए उबले आलू मिलाएं. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले हर जगह बराबर फैल जाएं. इस मिश्रण को करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाए.

-अब टिक्की को सही शेप देने के लिए इसमें कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं. इससे टिक्की टूटेगी नहीं और सेंकते समय अच्छी तरह बनी रहेगी. हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी या मीडियम साइज की टिक्की बना लें.

-अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं, जिससे तेल और कम लगेगा.

-चाट तैयार करने के लिए एक सर्विंग प्लेट में 2 से 3 गर्म टिक्कियां रखें. ऊपर से ठंडी और फेंटी हुई दही डालें. फिर हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें. अब ऊपर से चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और सेव डालें. चाहें तो थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल सकते हैं. गरमा-गरम टिक्की और ठंडी दही का यह कॉम्बिनेशन ऐसा है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP