India vs New Zealand LIVE Score 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 आज शाम 7 बजे खेला जाएगा

Share to your loved once


Last Updated:

India vs New Zealand LIVE Score 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम जीत से आगाज करने के इरादे उतरेगी. संजू सैमसन और अभिषेक…और पढ़ें

Live: बदले के मूड में टीम इंडिया, तबाही मचाने उतरेगी अभिषेक और संजू की जोड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

India vs New Zealand LIVE Score 1st T20: भारतीय टीम वनडे सीरीज में मिली हार के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम खेलने उतरेगी. कप्तान का फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वो खुद को साबित करना चाहेंगे. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में पारी की शुरुआत करना चाहेंगे. मुकाबले जोरदार होने की उम्मीद है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड की टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फॉल्क्स

January 21, 202617:54 IST

Ind vs NZ T20 Live update: कैसी है पिच रिपोर्ट

नागपुर का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ज्यादा रन बनाने वाला मैदान नहीं रहा है. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को और बाद में स्पिनरों को मदद मिलती है. आमतौर पर पहली पारी में स्कोर 160 से 180 के बीच रहता है. 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इसी स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 79 रन बनाया था.

January 21, 202617:41 IST

Ind vs NZ T20 Live update: हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 25 टी20 मैच खेल चुके हैं. अगर दोनों टीम के टक्कर में किसका पलड़ा भारी रहा है इसकी बात करें तो टीम इंडिया ने 14 मुकाबले जीते हैं. न्यूजीलैंड की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच टाई रहा था. तो भारत का पलड़ा टी20 में भारी नजर आता है.

January 21, 202617:34 IST

Ind vs NZ T20 Live update: आज टी20 सीरीज का आगाज

नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आप सभी का स्वागत है. वनडे सीरीज में हार के बाद भारत 5 मैचों के टी20 मुकाबले में हिसाब चुकता करना चाहेगा. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी. सबकी नजर उनके ऊपर ही होगी क्योंकि वो पिछले काफी महीने से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

homecricket

Live: बदले के मूड में टीम इंडिया, तबाही मचाने उतरेगी अभिषेक और संजू की जोड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP