Gujarati Dal Dhokli Recipe। गुजराती दाल ढोकली रेसिपी

Share to your loved once


Dal Dhokli Recipe : रोजाना एक जैसा खाना खाते-खाते अगर आप ऊब चुके हैं और डिनर में कुछ नया, हल्का और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो गुजराती दाल ढोकली आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. अक्सर हम सोचते हैं कि बाहर का स्वाद घर पर बनाना मुश्किल होता है, लेकिन दाल ढोकली ऐसी डिश है जिसे कोई भी आसानी से घर में बना सकता है. इसमें न ज्यादा मसाले लगते हैं और न ही लंबी तैयारी की जरूरत होती है. दाल ढोकली गुजरात की पारंपरिक डिश है, जिसे वहां खास तौर पर सर्दियों में बड़े चाव से खाया जाता है. यह एक तरह से पूरा भोजन है, क्योंकि इसमें दाल, गेहूं का आटा और मसालों का अच्छा संतुलन होता है. यही वजह है कि इसे खाने के बाद पेट भारी नहीं लगता और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है. जो लोग हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह डिश एकदम सही है.

आजकल कई लोग बाहर का खाना खाने से बचना चाहते हैं और घर पर ही कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. ऐसे में दाल ढोकली एक बढ़िया विकल्प बन जाती है. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं. खास बात यह है कि बच्चे और बड़े सभी इसे पसंद करते हैं. अगर आप भी दाल-रोटी और सब्जी से बोर हो गए हैं, तो आज ही इस गुजराती रेसिपी को जरूर आजमाएं.

दाल ढोकली की सामग्री
ढोकली के लिए
-गेहूं का आटा – 1 कप
-बेसन – 2 बड़े चम्मच
-हल्दी – 1/4 चम्मच
-नमक – स्वाद अनुसार
-पानी – आटा गूंथने के लिए

दाल के लिए
-तुअर दाल – 1 कप
-पानी – 3 कप
-तेल – 1 बड़ा चम्मच
-हींग – 1 चुटकी
-जीरा – आधा चम्मच
-हल्दी – आधा चम्मच
-नमक – स्वाद अनुसार
-अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
-हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
-लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
-हरा धनिया – सजाने के लिए

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दाल ढोकली बनाने की आसान विधि

1. ढोकली का आटा तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, हल्दी और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही चिपचिपा. गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर चौकोर या तिकोने आकार में काट लें.

2. दाल उबालें
अब प्रेशर कुकर में तुअर दाल, पानी और हल्दी डालें. दाल को 2 से 3 सीटी तक अच्छी तरह गलने दें. दाल ज्यादा गाढ़ी न हो, जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं.

3. तड़का तैयार करें
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. उसमें हींग और जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का भूनें. अब इसमें हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर गैस धीमी रखें.

4. ढोकली डालकर पकाएं
उबली हुई दाल को कढ़ाही में डालें और तड़के के साथ अच्छे से मिलाएं. अब इसमें तैयार की हुई ढोकली डाल दें. धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि ढोकली टूटे नहीं.

5. परोसने की तैयारी
जब ढोकली नरम हो जाए और दाल में अच्छी तरह मिल जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालें. गरमा-गरम दाल ढोकली को पापड़, अचार या प्याज के साथ परोसें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP