Lizelle Lee WPL की सबसे वजनी क्रिकेटर, आचार संहिता के उल्लंघन में लगा 10 प्रतिशत जुर्माना

Share to your loved once


Last Updated:

WPL 2026: लिजेले ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में डब्ल्यूपीएल आचार संहिता उल्लंघन पर 10 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना और एक डिमेरिट अंक मिला, दिल्ली ने सात विकेट से जीत दर्ज की.

ख़बरें फटाफट

WPL की सबसे वजनी क्रिकेटर, मैच रेफरी ने ठोका जुर्माना, आखिर क्या रही वजह?लिजेले ली

वडोदरा: दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर लिजेले ली पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बुधवार को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया.

डब्ल्यूपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ली ने आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण के अनादर को लेकर है, इसके लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है.’

यह घटना दिल्ली की पारी के 11वें ओवर की थी, जब ली को तीसरे अंपायर के रिव्यू के बाद 46 के स्कोर पर स्टम्प आउट करार दिया गया. फैसले से नाखुश ली ने बाद में पुरस्कार समारोह में कहा, ‘विकेटकीपर ने अच्छा काम किया लेकिन मुझे इसके बारे में इतना ही कहना है.’ दिल्ली ने मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

WPL की सबसे वजनी क्रिकेटर, मैच रेफरी ने ठोका जुर्माना, आखिर क्या रही वजह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP