रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस: 27 दिन जेल में रहीं, सुशांत केस अपडेट
Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल के करीब हो चुके हैं, लेकिन यह मामला आज भी सवालों के घेरे में है. 14 जून 2020 को मुंबई में उनकी मौत के बाद देशभर में हंगामा मच गया था. कई जांच एजेंसियों तक भी ये केस पहुंचा. सीबीआई, ईडी और एनसीबी की लंबी पड़ताल के बावजूद लोगों के मन में अब भी यही सवाल है, क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में किसी को सजा या जेल हुई?
सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर थे.नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज यानी 21 जनवरी जन्मदिन है. सुशांत का जन्म आज ही के 1986 को बिहार के पटना में हुआ था. इस मौके पर फैंस आज फिर उन्हें यादकर भावुक हो गए हैं, उनकी बहन ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इसी कैस में ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. रिया को करीब 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था.
कई जांच एजेंसियों तक पहुंचा था मामला
14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई स्थित उनके घर में मौत की खबर सामने आई थी. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन जल्द ही इस मामले ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह सवाल उठने लगे कि आखिर सुशांत की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है.इस केस की जांच शुरुआत में मुंबई पुलिस ने की. बाद में बिहार पुलिस ने भी इसमें दखल दिया, क्योंकि सुशांत के परिवार ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी. बढ़ते दबाव और आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला आखिरकार सीबीआई को सौंप दिया गया. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की.
27 दिनों तक जेल में रही थीं रिया
सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि क्या इस केस में किसी को जेल हुई. इसका जवाब थोड़ा समझने वाला है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक किसी को दोषी ठहराकर सजा नहीं दी गई है. यानी उनकी मौत को लेकर जो मुख्य केस है, उसमें आज तक किसी को जेल नहीं भेजा गया. हालांकि, जांच के दौरान कुछ गिरफ्तारियां जरूर हुईं, लेकिन वे सीधे तौर पर मौत के आरोप में नहीं थीं. सितंबर 2020 में एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. रिया को करीब 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली. इसी केस में उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था.
बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी ड्रग्स से जुड़े आरोपों में हुई थी, लेकिन सुशांत की मौत को लेकर उन पर किसी तरह का कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ था. सीबीआई ने अपनी जांच में हत्या जैसे किसी ठोस सबूत की पुष्टि नहीं की है. वहीं, एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भी अपनी रिपोर्ट में हत्या के संकेत नहीं मिलने की बात कही थी. इसके बाद केस की दिशा काफी हद तक बदल गई. फिर भी, आज तक इस मामले की अंतिम रिपोर्ट को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें