Rohit Sharma: सर प्लीज सर…! भागी-भागी आईं महिला और पकड़ लिया रोहित शर्मा का हाथ, हक्का-बक्का रह गए हिटमैन
Last Updated:
IND vs NZ Indore ODI: कहते हैं ब्रह्मांड में बच्चे को उसकी मां से ज्यादा प्यार कोई नहीं करता. इसकी बानगी इंदौर में हुए तीसरे वनडे के दौरान देखने को मिली. जब अपनी बच्ची के इलाज के लिए एक महिला सिक्योरिटी घेरे को तोड़ते हुए रोहित शर्मा से मिलने जा पहुंची. इससे पहले रोहित शर्मा कुछ समझ पाते वो महिला हिटमैन का हाथ पकड़कर खींचने लगी.
रोहित शर्मा का वीडियो वायरलइंदौर: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया. वैसे तो मैच में रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. मगर इसी मैच के बाद का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला रोहित शर्मा का हाथ पकड़ते हुए मदद की गुहार लगाती है. घटना तब की है, जब टीम होटल में एंट्री कर रही थी.
सुरक्षा घेर तोड़कर ये महिला जब रोहित शर्मा के पास पहुंचती नजर आती है. वीडियो में महिला ये भी कहती सुनी जा सकती है कि उसने पूर्व भारतीय कप्तान से संपर्क किया था ताकि वह उनकी बीमार बेटी की मदद कर सके. जो कथित तौर पर एक गंभीर बीमारी से लड़ रही है, जिसके इलाज में उसे नौ करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत. वीडियो में महिला कहती है:
मेरा नाम सरिता शर्मा है. मेरी बेटी, अनिका एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे बचाने के लिए हमें नौ करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है, जिसे अमेरिका से मंगवाना होगा. हम चंदा इकट्ठा करने के लिए छोटे-छोटे शिविर आयोजित कर रहे हैं और अब तक हमने चार करोड़ 10 लाख रुपये जुटा लिए हैं. हमारे पास समय कम है. कल भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान हमने मदद की उम्मीद में क्रिकेटरों से संपर्क करने की कोशिश की. हमने मैच के दौरान एक दान शिविर भी लगाया, लेकिन यह काफी नहीं था. मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि वे बच्चों की मदद करते रहे हैं. अपने बच्चे को बचाने की बेताब कोशिश में मैं उस होटल में गई जहां रोहित शर्मा ठहरे हुए थे. भावनाओं ने मुझ पर काबू नहीं रखा और मैंने उनका हाथ पकड़ लिया.
View this post on Instagram