DSP Kalpana Verma Suspensions news | Chhattisgarh dsp kalapana verma news | DSP Kalpana Verma controversy | ig investigation report

Share to your loved once


रायपुर. छत्तीसगढ़ की चर्चित महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. कल्पना वर्मा को लेकर 1400 से ज्यादा पेज की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. कल्पना पर नक्सलियों से संबंधित खुफिया इनपुट लीक करने के गंभीर आरोप लगे हैं. कल्पना वर्मा वाली जांच रिपोर्ट की पूरी फाइल आईजी रायपुर के पास पहुंच गई है. कल्पना वर्मा पर अपने आशिक कारोबारी दीपक टंडन से भारी मात्रा में कैश और गहने लेने के पुख्ता सबूत मिले हैं. जांच रिपोर्ट में डीएसपी कल्पना वर्मा के कारोबारी के अकाउंट से करोड़ों ट्रांजेक्शन के भी सबूत मिले हैं. साथ ही कल्पना वर्मा के व्हाट्सएप चैट से नक्सलियों से जुड़े कार्रवाई को लीक करने के भी सबूत मिले हैं.

कल्पना वर्मा पिछला साल दिसंबर महीने में चर्चा में आई थीं, जब एक कारोबारी ने उनपर प्रेम संबंध बनाकर करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था. बाद में कल्पना वर्मा के चक्कर में एक डीएफओ ने अपनी बीवी से तलाक भी ले लिया था. वह कल्पना वर्मा से शादी करना चाहता था. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कारोबारी दीपक टंडन से ब्रेकअप के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा एक डीएफओ से दिन रात व्हाटसएप चैट में लीन रहती थी. इतना ही नहीं कल्पना वर्मा ने कई नक्सल इनपुट्स ऐसे इनपुट्स जो खुफिया जानकारी किसी को नहीं दे सकते, वह भी शेयर की है.

who is DSP Kalpana Verma, kalpna verma, raipur dsp: कौन हैं डीएसपी कल्‍पना वर्मा ?

कौन हैं डीएसपी कल्पना वर्मा?

छत्तीसगढ़ के पुलिस सूत्रों की मानें तो कल्पना वर्मा के मोबाइल में वो तमाम जानकारियां मिली हैं, जिससे उनका निलंबन तो तय माना जा रहा है. इस मामले में डीएसपी की नौकरी भी जा सकती है. कल्पना औऱ कारोबारी दीपक टंडन के साथ कई व्हाट्सएप चैट्स मिले हैं. इसमें अधिकतर कैश, जेवरात, होटल्स इतनी सारी जानकारियां मिली हैं कि इसमें कार्रवाई से कोई नहीं बचा सकता. आईजी रायपुर के पास जांच रिपोर्ट पहुंची है.

आईजी की जांच रिपोर्ट

इस जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कल्पना वर्मा ऐसे लोगों को ट्रैप करती थी, जो मालदार होते थे. फिर बाद में उनके पैसे हथियाना और अपनी जिंदगी चलाते रहना इनका काम था. दंतेवाड़ा में तैनाती के दौरान दंतेवाड़ा में रहती ही नहीं थी. कल्पना वर्मा की पदस्थापना जहां-जहां हुई, वहां से वह चुपचाप गायब हो जाती थी. फिलहाल यह जांच रिपोर्ट आईजी रायपुर को सौंप दी गई है. एक-दो दिन के भीतर बड़ी कारवाई डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ गृह विभाग कर सकता है.

क्यों चर्चा में आई थी?

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच के गहरे प्रेम संबंध चर्चा में रहा था. पहले कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्रेम जाल में फंसाकर 2 करोड़ रुपये और कीमती सामान ठगने का आरोप लगाया था, वहीं बाद में डीएसपी ने पलटवार करते हुए कारोबारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी दीपक टंडन के वायरल सीसीटीवी फुटेज और कथित चैट भी सामने आए थे.

डीएसपी पर क्या-क्या आरोप लगे?

डीएसपी ने तब था कि साल 2021 में जब वह महासमुंद में पोस्टेड थीं तो अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल आई थीं. वहीं उनसे पहली मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई. रही बात कार की तो वह हमने दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन से खरीदी थी. इसके सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं. कार की आरसी भी उनके नाम ट्रांसफर करवाई गई थी. होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन ने सार्वजनिक रूप से डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे.

क्या कल्पना वर्मा की नौकरी जा सकती है?

कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी चर्चा रायपुर ही नहीं पूरे देश में होने लगी थी. सोशल मिडिया पर दोनों के प्राइवेट चैट और फोटो लीक हो गए. कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन की कहानी साल 2021 में शुरू हुई थी. शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों करीब आए और एक गहरे रोमांटिक संबंध में बंध गए. बताया जाता है कि दीपक टंडन ने डीएसपी पर आर्थिक रूप से काफी खर्च किया, जिसमें 2 करोड़ रुपये नकद, सोने और हीरे की रिंग शामिल थी.

क्यों चर्चा में छत्तीसगढ़ की यह सुंदर डीएसपी?

पुलिस ने दोनों तरफ की शिकायतों की जांच कर यह रिपोर्ट सौंपी है. कल्पना वर्मा के व्हाट्सएप चैट समेत अन्य सबूतों की फॉरेंसिक जांच करवाने के बाद अब तय हो गया है कि कल्पना वर्मा ने पुलिस मैन्युअल को तोड़ा है. कुलमिलाकर अब छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा फंसती नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP