बॉर्डर 2 को मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, बिना कट होगी रिलीज, CBFC से क्लीन चिट, 3 घंटे नहीं इतनी लंबी होगी फिल्म
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी कट के पास किया गया है यानी निर्देशक अनुराग सिंह ने जो विजन दर्शकों के लिए तैयार किया था, वह पूरी तरह से बरकरार रहेगा. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे से ज्यादा है, जो ये बताया है कि फिल्म में युद्ध की बारीकियों, भावनाओं और सैनिकों के बलिदान को विस्तार से दिखाया जाएगा.
बिना कट के रिलीज होगी इतनी फिल्म
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को बिना किसी मॉडिफिकेशन के क्लियर कर दिया है. U/A 13+ रेटिंग का मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैरेंटल गाइडेंस जरूरी है, क्योंकि फिल्म में इंटेंस वॉर सीक्वेंस और इमोशनल डेप्थ है. यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, लेकिन अलग-अलग फ्रंट्स पर लड़ी गई विभिन्न लड़ाइयों को दिखाएगी. फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 16 मिनट है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में शामिल हो गई है.
कौन निभा रहा है कौन सा किरदार
फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर (6 सिख रेजिमेंट) के रोल में हैं. वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया (PVC, द ग्रेनेडियर्स) के रोल में नजर आएंगे. दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (PVC, इंडियन एयर फोर्स, नंबर 18 स्क्वाड्रन) का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत (इंडियन नेवी, INS खुकरी) के रूप में होंगे. सपोर्टिंग रोल्स में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह हैं.
एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स
रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, डे वन के लिए एडवांस बुकिंग से 2.68 करोड़ कमाए गए हैं, जिसमें 83,941 टिकट्स 8,469 शोज के लिए बिके है. हालिया अपडेट्स में यह आंकड़ा 3.29 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं.
एडवांस बुकिंग में जाट और गदर 2 को पछाड़ा
19 जनवरी से बुकिंग शुरू हुई और यह जाट और गदर 2 जैसी फिल्मों के एडवांस को पीछे छोड़ चुकी हैं. 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर फिल्म रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा ओपनिंग की उम्मीद है.