46 साल की एक्ट्रेस, ब्लॉकबस्टर से किया डेब्यू, क्रिकेटर संग रहा अफेयर, बिजनेसमैन से की शादी, 6 साल में हुआ तलाक
Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर के मुकाबले एक एक्ट्रेस का करियर बहुत कम होता है. कई शादी और फैमिली की वजह से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना लेती हैं, तो कुछ शादी के बाद फिल्में नहीं मिलने से दूरी बना लेती हैं. आज एक ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे हैं, जिसका फिल्म करियर महज 11 साल की रहा.

साल 2001 में महज 20 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया. मल्टीस्टारर फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई. एक्ट्रेस शाहिद कपूर, राम चरण, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन समेत कई हीरो संग काम किया. लेकिन साल 2010 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन से शादी की. आखिरी बार साल 2011 में बड़े पर्दे पर दिखाई दीं. कौन है ये एक्ट्रेस आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

पहली फिल्म से रातों रात स्टार बनीं इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और सादगी से ऑडियंस के दिल जीते. सोशल मीडिया न होते हुए भी उनके करोड़ों चाहने वाले हो गए. बॉलीवुड डेब्यू के दो साल बाद ही एक्ट्रेस का उस समय के पॉपुलर क्रिकेटर संग अफेयर रहा. लेकिन दोनों बाद में अलग हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस किम शर्मा की. आज उनका 46वां जन्मदिन है. किम शर्मा ने ‘मोहब्बतें’ ड्रीम डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने संजना का किरदार निभाया था और उनके अपोजिट जुगल हंसराज थे. शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट्स में से एक रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

किम शर्मा ने बाद में ‘टॉम, डिक एंड हैरी’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘मगधीरा’ और ‘फिदा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन फिल्मों के अलावा भी किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहीं. किम, अर्जुन राम की कजिन हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

किम शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट किया था. साल 2003 में दोनों को सबसे हॉट सेलिब्रिटी कपल्स में गिना जाता था, जो लव गोल्स सेट करते थे. दोनों का रिलेशनशिप लंबा नहीं चला और दोनों बाद में अलग हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

साल 2010 में किम ने केन्या के बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली. अनिल पर ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप थे. अली पंजानी ने किम को धोखा दिया, जिसके बाद किम ने तलाक के लिए अर्जी दी और साल 2016 में दोनों अलग हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अनिल पंजानी से तलाक के बाद किम शर्मा अपनी बिंदास लाइफ को एन्जॉय कर रही थीं. फिर उनकी दोस्ती टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से हुई. साल 2020 के शुरुआत में दोनों को साथ स्पॉट किया गया. महीनों तक दोनों साथ दिखे. 2021 में दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

लेकिन 2023 की शुरुआत में रिपोर्ट्स आईं कि उनका ब्रेकअप हो गया है. किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ वाली तस्वीरें डिलीट कर दींस जिससे कमिटमेंट इश्यू की अफवाहों के बीच उनका कथित 2 साल का रिश्ता खत्म हो गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

किम शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव हैं. हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 के ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. उन्होंने 2016 को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)