स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के बाहर मारपीट, पत्रकारों से अभद्रता

Share to your loved once


Prayagraj Magh Mela 2026 Live: देश के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम ‘माघ मेला 2026’ में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आस्था का ऐसा विराट दृश्य देखने को मिला, जिसने इतिहास के तमाम पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. रविवार को त्रिवेणी की रेती पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जिधर नजर गई, उधर केवल श्रद्धालु ही नजर आए. आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष मौनी अमावस्या पर करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई. यह संख्या प्रशासन के अनुमानों से कहीं अधिक रही. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कई नेता भी मिलने पहुंचे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की इस लड़ाई में अजय राय ने दिया समर्थन. माघ मेला प्रशासन को पहले ही अजय राय के पहुंचने की जानकारी मिल गई थी.

माघ मेले में सुरों की साधना
संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले में जहां एक ओर धर्म और अध्यात्म की बयार बह रही है. वहीं सेक्टर तीन में संस्कृति विभाग की ओर से लगाए गए कला संगम सांस्कृतिक पंडाल में सुरों की साधना भी चल रही है. यूपी संस्कृति विभाग और एनसीजेडसीसी की ओर से हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जाने माने लोक कलाकार हर दिन अपनी प्रस्तुतियां देने आ रहे हैं. इसी कड़ी में जाने-माने भजन गायक राजीव आचार्य ने भी मंगलवार को गंगा पंडाल में अपने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के बाहर मारपीट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के बाहर जमकर हुई मारपीट. प्रेस कांफ्रेस के दौरान हुआ जमकर हंगामा. प्रेस कांफ्रेस को कुछ लोग मोबाइल से शूट कर रहे थे. उसी दौरान कुछ लड़को ने पत्रकारों से अभद्रता कर दी. जिससे नाराज पत्रकारों ने यूट्यूबरों प्रेस कांफ्रेस से बाहर कर दिया. उसके बाद यू ट्यूबर लड़को ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया. जिससे काफी देर तक हंगामा हुआ. बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया. जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकी.

पिछली बार के महाकुंभ और माघ मेलों की तुलना में इस बार का स्नान ऐतिहासिक रहा. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण इस प्रकार है:

तिथि / पर्व आयोजन श्रद्धालुओं की संख्या
18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या (माघ मेला) करीब 5 करोड़
28 जनवरी 2025 महाकुंभ 10 करोड़
9 फरवरी 2024 माघ मेला 2.18 करोड़
4 फरवरी 2019 अर्धकुंभ 5 करोड़
27 जनवरी 2017 माघ मेला 2 करोड़

रेलवे स्टेशनों पर पाबंदियां खत्म, यात्रियों को मिली राहत
स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने भीड़ के कारण स्टेशनों पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है. प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज और नैनी जंक्शन पर अब यात्री सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे. इससे पहले 17 से 20 जनवरी तक ‘वन-वे’ प्रवेश व्यवस्था लागू थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

शंकराचार्य विवाद, प्रशासन ने दी सफाई
मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोके जाने को लेकर हुए विवाद पर प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है. मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और मेला अधिकारी ऋषि राज के अनुसार, शंकराचार्य ने बिना अनुमति और प्रोटोकॉल के सैकड़ों अनुयायियों के साथ बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 2022 के आदेश के तहत उन्हें विशेष प्रोटोकॉल नहीं दिया जा सकता था. प्रशासन का कहना है कि उन्होंने केवल सुरक्षा कारणों से पालकी से उतरकर पैदल स्नान का अनुरोध किया था, लेकिन वे वापस लौट गए. प्रशासन ने उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं.

सनातनी किन्नर अखाड़े का विस्तार: 6 महामंडलेश्वर और 4 महंत नियुक्त
माघ मेले में इस बार सनातनी किन्नर अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. नवंबर 2025 में गठित इस नए अखाड़े ने सोमवार को अपनी शक्ति का विस्तार किया. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना मां) ने 6 नए महामंडलेश्वर और 4 महंतों का पट्टाभिषेक किया. इस अखाड़े ने न केवल किन्नरों को बल्कि महिलाओं और पुरुषों को भी जिम्मेदारी सौंपी है. इस अवसर पर टीना मां का अनाज और सिक्कों से ‘तुलादान’ किया गया. टीना मां ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी सनातन धर्म के प्रचार और ‘हिंदू राष्ट्र’ के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने बीएमसी चुनावों में बीजेपी की जीत पर भी खुशी जताई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP