kanya rashifal 21 january: कन्या राशि वाले बहुत सावधानी से बिताएं आज का दिन, भगवान गणेश बनाएंगे बिगड़े काम – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 21 January 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, कामकाज में बाधाएं और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. जल्दबाजी से बचें, धैर्य रखें और गणेश जी का स्मरण करें इससे दिन की परेशानियां कम होंगी

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार किया जाता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. दिन की शुरुआत ही अशुभ समाचार के साथ हो सकती है. जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, कामकाज में बाधाएं महसूस हो सकती हैं. आज आपको हर छोटे-बड़े कार्य को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. जिससे शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है.

जल्दबाजी में किया हुआ काम कर सकता है नुकसान
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें. धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले ही आपके लिए लाभदायक रहेंगे. सहकर्मियों या अधिकारियों से किसी भी तरह के बेवजह के विवाद से बचें क्योंकि आज छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है. आज भाई-बहनों में से कोई आपसे पैसों की मदद मांग सकता है. आप भावनाओं में आकर मदद तो कर देंगे, लेकिन इससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए उधार देते समय अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान अवश्य रखें, अन्यथा आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है. यहां तक की आज वाहन भी तेजगति से ना चलाएं नहीं तो दुर्घटना के भी योग हैं.

मानसिक रूप से आज मन कुछ परेशान रह सकता है. ऐसे में नकारात्मक सोच से दूर रहें. आज आध्यात्मिक बातें सुनना, मंत्र जाप या ध्यान करना आपके मन को शांति प्रदान करेगा. किसी भी प्रकार के बेफिजूल वाद-विवाद में न उलझें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में सुधार की आवश्यकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें. प्रेम संबंधों में आज जल्दबाजी या दबाव बनाना उचित नहीं है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. लापरवाही करने पर शारीरिक कष्ट या थकान महसूस हो सकती है. खान-पान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें.

शुभ रंग- हरा आज कहीं निकलने से पहले हरे रंग का रुमाल पॉकेट में जरूर रखें.

दिशाशूल: आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है. यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या मीठा खाकर घर से निकलें.

उपाय: आज सुबह गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

कन्या राशि वाले सावधानी से बिताएं आज का दिन, भगवान गणेश बनाएंगे बिगड़े काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP