Australia Will Malajczuk created history U19 WC: अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विल मालास्जुक ने जापान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
Last Updated:
Will Malajczuk U19 World cup Record: अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विल मालास्जुक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी टूर्नामेंट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. जापान के खिलाफ खेले गए मैच में विल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
विल मालास्जुक ने बनाया अंडर-19 क्रिकेट में रिकॉर्डनई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के बल्लेबाज विल मालास्जुक ने आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के इतिहास रच दिया. विल मालास्जुक अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. विल मालास्जुक ने सिर्फ 51 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. विल मालास्जुक की इस शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में जापान को आठ विकेट से मात दी. विल ने 55 गेंद में 102 रन बनाए और 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आसान जीत दिलाई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स में अपनी जगह बना ली है.
मैच में जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 29.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 204 रन बनाए और मैच को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैच में विल के अलावा ओपनर बल्लेबाज नितेश सैमुअल ने भी दमदार पारी खेली और टीम के लिए 73 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में नितेश ने कुल चार चौके लगाए. इसके अलावा स्टीवन होगन ने 15 और टॉम होगन ने 19 रनों की पारी खेली.
जापान की बल्लेबाजी रही खराब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में जापान की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही. जापान ने सिर्फ 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था. ओपनर बल्लेबाज निखिल पॉल अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद हुगो तानी ने निहार परमार के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की पार्टनरशिप की. निहार 33 रन बनाकर आउट हुए. वहीं हुगो जापान के लिए 79 रन बनाकर नाबाद रहे. निचलेक्रम में टीम के लिए मोंटेगोमरी ने 29 रनों की अहम पारी खेली.
गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए नादेन कूरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा विल ब्य्रोम ने भी अपना दम दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं आर्यन शर्मा और केसी बार्टन ने एक-एक विकेट लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें