‘सनी देओल मेरे लिए पिता समान हैं’, अहान ने बताया दिग्गज एक्टर संग रिश्ता, ‘बॉर्डर’ से देखा कलाकार बनने का सपना
Last Updated:
अहान शेट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया है. उन्होंने सनी देओल को अपने लिए पिता समान बताया और कहा कि फिल्म के दौरान सनी ने उन्हें पूरा गाइड किया. उनका इंस्पिरेशन दी. ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं.
‘बॉर्डर 2’ प्रमोशन के दौरान अहान शेट्टी के साथ सनी देओल और वरुण धवन. मुंबई. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर’बॉर्डर 2′ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दिलजीत और सोनम को छोड़कर अन्य कलाकार और मेकर्स लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं. अहान ने प्रमोशनल के दौरान सनी देओल के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने दिग्गज अभिनेता को अपने जीवन में ‘पिता समान’ बताया. उन्होंने कहा कि सनी के प्रति उनका सम्मान सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पिता सुनील शेट्टी की सनी देओल के प्रति प्रशंसा से भी जुड़ा है.
अहान शेट्टी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल का सपोर्ट और हौसला अफजाई उनके लिए यादगार रही. अहान ने कहा, “सनी सर मेरे लिए पिता समान हैं. जब मेरे पापा (सुनील शेट्टी) सनी सर के बारे में बात करते हैं, तो उन्हें सनी पा कहते हैं. तो अगर मेरे पापा सनी सर को सनी पा कहते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि मैं उनके लिए कितना सम्मान रखता हूं.”
अहान शेट्टी ने कहा, “बॉर्डर फिल्म सनी सर की है और हम (मैं, वरुण और दिलजीत) उनके सहायक स्तंभ हैं. उन्होंने मुझे जिस तरह से अपनाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. जैसा कि मैंने कहा, वह मेरे लिए पिता समान हैं. उन्होंने मुझे बहुत अच्छे से सपोर्ट किया. उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.”
सनी देओल ने अहान शेट्टी को दिया स्पेशल ट्रीटमेंट
अहान शेट्टी ने आगे कहा कि सेट पर सनी देओल ने जिस तरह से ट्रीट किया, गाइड किया, वह उनके लिए इमोशनल और इंस्पिरेशनल फीलिंग है. इतना ही नहीं, अहान ने 1997 की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ की अपनी शुरुआती यादों को भी शेयर किया, जिसमें उनके पिता सुनील शेट्टी की अहम भूमिका थी.
‘बॉर्डर’ देखकर आर्मी में जाना चाहते थे अहान शेट्टी
अहान शेट्टी ने कहा बताया, “जब ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी, तब मैं बहुत छोटा था. फिल्म देखने के बाद मुझे भारतीय सेना से प्यार हो गया था. मैंने सपना देखा था कि मैं भारतीय सेना में जाऊंगा. हालांकि, बाद में जब मैंने स्कूल के नाटकों में हिस्सा लिया, तो मैंने एक्टर बनने का फैसला किया. मैं कह सकता हूं कि एक्टर बनने का मेरा सपना ‘बॉर्डर’ फिल्म से ही शुरू हुआ था.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें